Hanuman Chalisa

हिन्दी एक नजर में

Webdunia
हिन्दी सिर्फ एक भाषा भर नहीं है। हिन्दी तो एक संस्कृति बन चुकी है। देश की आन बान और शान है हिन्दी। हिंदुस्तान की पहचान है हिन्दी। अगर हिंदुस्तान को जानना है तो आपको हिन्दी को जानना होगा। आइए जानते हैं हिन्दी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें....


FILE


- ' हिन्दी' शब्द मूलतः फ़ारसी का है न कि हिन्दी भाषा का।

- हिन्दू से हिन्द बना और फिर' हिन्द' में फ़ारसी भाषा के सम्बन्ध कारक प्रत्यय 'ई' लगने से 'हिन्दी' बन गया।

- ' हिन्दी' शब्द का विकास कई चरणों में हुआ- सिंधु हिन्दु हिन्द+ई हिन्दी।

- हिन्दी की आदि जननी संस्कृत है। संस्कृत पाली, प्राकृत भाषा से होती हुई अपभ्रंश तक पहुंचती है। फिर अपभ्रंश,अवहट्ट से गुजरती हुई प्राचीन/प्रारम्भिक हिन्दी का रूप लेती है।

- ' हिन्दी' शब्द के दो अर्थ हैं-'हिन्द देश के निवासी'(यथा-हिंदी हैं हम,वतन है हिन्दोस्तां हमारा-इंकबाल) और 'हिन्दी की भाषा'।

- हिन्दी शब्द की व्युपत्ति भारत के उत्तर-पश्चिम में प्रवाहमान सिंधु नदी से सम्बन्धित है।

- हिन्दी विश्व की लगभग 3,000 भाषाओं में से एक है।

- दुनिया के 80 करोड़ लोग जानते हैं हिन्दी।

- भारत की राजभाषा हिन्दी दुनिया में दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

- बहुभाषी भारत के हिन्दी भाषी राज्यों की आबादी 46 करोड़ से अधिक है।

- 2011 की जनगणना के मुताबिक भारत की 1.2 अरब आबादी में से 41.03 फीसदी की मातृभाषा हिन्दी है।

- हिन्दी को दूसरी भाषा के तौर पर इस्तेमाल करने वाले अन्य भारतीयों को मिला लिया जाए तो देश के लगभग 75 प्रतिशत लोग हिन्दी बोल सकते हैं।

- भारत के इन 75 प्रतिशत हिन्दी भाषियों सहित पूरी दुनिया में तकरीबन 80 करोड़ लोग ऐसे हैं जो इसे बोल या समझ सकते हैं।

- भारत के अलावा इसे नेपाल,मॉरिशस,फिजी,सूरीनाम,यूगांडा,दक्षिण अफ्रीका,कैरिबियन देशों,ट्रिनिडाड एवं टोबेगो और कनाडा आदि में बोलने वालों की अच्छी खासी संख्या है।

- इंग्लैंड,अमेरिका,मध्य एशिया में भी इसे बोलने और समझने वाले अच्छे खासे लोग हैं ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मजबूत और लंबे बालों के लिए 5 बेस्ट विटामिन जो करेंगे कमाल, जानिए हर एक के फायदे

Hair Care: बालों और स्कैल्प के लिए कॉफी कितनी फायदेमंद है? जानें पूरे फायदे और नुकसान

T Point House Vastu Tips: टी’ पॉइंट वाला घर लेना शुभ या अशुभ, जानें बर्बाद होंगे या आबाद

स्प्राउट्स खाने के बाद नहीं लगेगा भारीपन, जानिए अंकुरित अनाज खाने का सही तरीका

ठंड में रोज यदि 10 बादाम खाएं तो क्या होता है?

सभी देखें

नवीनतम

Winter Recpe: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो बनाएं ओट्स और मखाने की स्वादिष्ट चिक्की, मिलेंगे कई सेहत फायदे

Winter Health Tips: सर्दियों में रखना है सेहत का ध्यान तो खाएं ये 5 चीजें

Lala Lajpat Rai: लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर जानें 10 अनसुने तथ्य

आतंकवादी डॉक्टर का भारत जैसा ही एक जर्मन उदाहरण

Birsa Munda Jayanti: झारखंड के नायक बिरसा मुंडा की जयंती, जानें इतिहास और 10 रोचक तथ्य