Hanuman Chalisa

इसे कहते हैं चुटकुला : जब मैडम ने चपरासी को 'ओए' कह के बुलाया

Webdunia
जब स्कूल की पुरानी मैडम ने 
चपरासी को ओए . . कह के बुलाया 
 
तो नई मैडम को उस चपरासी 
पर बड़ा तरस आया...
 
बोली : लोग जाने कहां से 
पढ़कर आ जाते हैं 
भला ओए कहकर 
किसी को कभी बुलाते हैं?
 
फिर चपरासी से बोली 
सुनो, मैं शिष्टाचार निभाऊंगी। 
तुम्हें तुम्हारे नाम से ही बुलाऊंगी।
 
चपरासी गदगद हो गया। 
 
बोला आप सरीखे लोगों का 
ही हम गरीबों को साथ है 
मैडम जी मेरा नाम 
प्राणनाथ है। 
 
मैडम जी सकुचाईं।
 पलभर कुछ बोल न पाईं। 
 
फिर कहा इस नाम से अच्छा न होगा 
तुम्हें बुलाना, अगर कोई घर का नाम हो तो बताना। 
 
चपरासी बोला मेरे घर में 
सब मुझे दुलारते हैं 
पत्नी से लेकर बाबूजी तक 
सब बालम कहकर पुकारते हैं। 
 
मैडम की समझ में कुछ न आया 
फिर एक नया आईडिया लगाया 
बोली रहने दो, अब पहेलियां न बुझाओ 
मोहल्ले वाले तुम्हें क्या कहते हैं, ये बताओ।
 
चपरासी बोला मैडम जी 
सबका हम दिल बहलाते हैं 
और मोहल्ले में 
साजन कहलाते हैं।
 
मैडम अब तक ऊब चुकी थीं
ऊहापोह में डूब चुकी थी 
कहा मुए, ये सब नाम कहां से लिए जाएंगे
तू अपना सरनेम बता, उसी से काम चलाएंगे।
 
चपरासी बोला मैडम जी क्या करूं 
सारी दुनिया ही एक 'गेम' है
 आप सरनेम से बुलाइए 
स्वामी मेरा सरनेम है। 
 
अब मैडम झल्लाई।
 जोरों से चिल्लाई :
ओए, मेरा सिर मत खा, जा, 
एक कप गरम चाय ले के आ......!!

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या श्रीलीला को डेट क्रिकेटर तिलक वर्मा? इंडस्ट्री सूत्र ने बताया सच

आकाश वाणी से छोरी तक, रिस्क लेकर अपने करियर को नया मोड़ देने वाली एक्ट्रेस नुसरत भरुचा

रॉयल ब्लू ऑफ-शोल्डर गाउन में पलक तिवारी ने ढाया कहर, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

सलमान खान ने शेयर किया अपना फिल्म सिलेक्शन प्रोसेस, बोले- स्क्रिप्ट पढ़ता नहीं, सिर्फ सुनता हूं

एमी बरुआ ने Cannes 2026 में पारंपरिक Karbi परिधान पहन लूटी महफिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख