गजब का चुटकुला : बीवी से झगड़े के फायदे पढ़कर पेट पकड़ कर हंसेंगे

Webdunia
आज तक किसी ने भी आपको बीवी से झगड़े के फायदे नहीं बताए होंगे
 
कोई बताए भी क्यों...?
 
सीधी बात है कि कोई अपने सुख को दूसरे किसी से भला क्यों बांटने लगेगा...??
 
*लेकिन आज हम आपको बता कर ही रहेंगे कि पत्नी से झगड़ा करने में कितना फायदा है...?*
 
*तो देर मत करें और जानिए कितने फायदे का सौदा है ये*
 
*1. नींद में कोई व्यवधान नहीं आता*
सुन रहे हो क्या, लाइट बंद करो, पंखा बंद करो, चादर इधर दो, इधर देखो टाइप कुछ भी बातें नहीं होती।
 
*2. पैसे की बचत*
जब बीवी से झगड़ा हुआ रहता है इस दौरान बीवी पैसे नहीं मांगती।
 
*3. तनाव से मुक्ति*
झगड़े के दैरान बातचीत बंद होती है। जिससे किचकिच कम होती है और पति तनाव से मुक्त रहता है।
 
*4.आत्मनिर्भरता आती है*
जो अपना काम आप कर सकते हैं वो इसलिए नहीं करते कि बीवी कर देती है। झगड़े के बाद वो छोटे मोटे काम (खुद ले कर पानी पीना, नहाने के बाद अपने कपड़े खुद निकालना, अपने लिए खुद चाय बनाना) खुद कर के आदमी आत्मनिर्भर हो जाता है।
 
*5. फ़ालतू कॉल नहीं आते
झगडे के दौरान काम के समय आपको बीवी के फ़ालतू कॉल नहीं आते। जिससे आप अपने काम में ध्यान केंद्रित कर सकते है।
 
*6. घर जल्दी जाने की चिंता से मुक्ति*
अधिकांश पतियों को काम के बाद जल्दी घर आने के लिए घर से बार बार फ़ोन आते हैं। मगर एक बार झगड़ा हो जाने के बाद आप कुछ दिन तक इस चिंता से दूर रह सकते हैं।
 
*7. आप का मूल्य बढ़ता है*
ये इंसान का मनोविज्ञान है कि जो चीज नहीं होती उसके मूल्य का अहसास तभी होता है। झगड़े के दौरान बीवी को आपकी मूल्य का अहसास होता है।
 
*8. प्यार बढ़ता है*
आपस में झगडे से प्यार बढ़ता है। क्योकि अक्सर देखा गया है एक बार बारिश हो जाए तो मौसम सुहाना हो जाता है।
 
और भी फायदे हैं ==
 
मगर समयाभाव के कारण लिखना मुश्किल है। तो आइए प्रण लें कि आज के बाद सभी पति महीने में एक न एक बार अपनी बीवी से झगड़ा जरूर करेंगे...(बीवी तो हमेशा तैयार रहती है)
 
*विशेष : झगडा अपनी रिस्क पर व अपनी सामर्थ्य के अनुसार करें। इसके साइड इफेक्ट्स की कोई जिम्मेदारी लेखक की नहीं होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ईशान खट्टर से सिद्धांत चतुर्वेदी तक, शर्टलेस होकर सिल्वर स्क्रीन पर छाए बॉलीवुड के ये नए एक्टर्स

आमिर खान की सितारे जमीन पर के ट्रेलर को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज किए पार

ओटीटी छोड़ फिर सिनेमाघरों की तरफ चली भूल चूक माफ, इस दिन होगी रिलीज

पर्दे पर फिर धमाल मचाएगी राजकुमार हिरानी और आमिर खान की जोड़ी, ला रहे दादा साहेब फाल्के की बायोपिक

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है माधुरी दीक्षित का नाम, स्कूल में पढ़ते हुए ऑफर हुई थी पहली फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख