गृहस्थी पति से चलती है या पत्नी से...: चटपटा चुटकुला

Webdunia
एक राजा था,,,
उसने एक सर्वे करने की सोची  
कि 
मेरे राज्य के लोगों की 
घर गृहस्थी 
पति से चलती है 
या 
पत्नी से...?
 
उसने एक पुरस्कार रखा कि जिसके घर में पति का हुक्म चलता हो, 
उसे मनपसंद घोड़ा इनाम में मिलेगा 
और 
जिसके घर में पत्नी की चलती है 
वह एक सेब ले जाए.. 
 
एक के बाद एक सभी नगरवासी 
 
सेब उठाकर जाने लगे ।
राजा को चिंता होने लगी.. 
क्या मेरे राज्य में सभी घरों में 
पत्नी का हुक्म चलता है.. .. 
 
इतने में एक लम्बी लम्बी मूछों वाला, 
मोटा तगडा़ और लाल लाल आंखोंवाला जवान आया और बोला.....
राजा जी मेरे घर में मेरा ही हुक्म चलता है .. घोडा़ मुझे दीजिए ..
 
राजा खुश हो गए और कहा जा अपना मनपसंद घोडा़ ले जाओ..
चलो कोई एक घर तो मिला 
जहां पर आदमी की चलती है... 
जवान काला घोडा़ लेकर रवाना हो गया।  
घर गया और फिर थोड़ी देर में घोड़ा लेकर दरबार में वापिस लौट आया।
राजा: "क्या हुआ...? वापिस क्यों आ गये..??"
 
जवान : " महाराज,मेरी घरवाली कह रही है काला रंग अशुभ होता है, सफेद रंग शांति का प्रतीक होता 
 
है आप सफेद रंग वाला घोड़ा लेकर आओ... 
इसलिए आप मुझे सफेद रंग का घोडा़ दीजिए।
 
राजा: अच्छा... ? चल घोडा़ रख.....और सेब लेकर चलता बन,,,
इसी तरह रात हो गई ...दरबार खाली हो गया,, लोग सेब लेकर चले गए।
आधी रात को महामंत्री ने दरवाजा खटखटाया,,,
 
राजा : "बोलो महामंत्री कैसे आना हुआ...???"
 
महामंत्री : " महाराज आपने सेब और घोडा़ ईनाम में रखा है, इसकी जगह अगर एक मण अनाज या 
 
सोना वगैरह रखा होता तो लोग कुछ दिन खा सकते या जेवर बना सकते थे... 
 
राजा : "मैं भी ईनाम में यही रखना चाह रहा था लेकिन महारानी ने कहा कि सेब और घोडा़ ही ठीक है 
 
इसलिए वही रखा,,,,
 
महामंत्री : " महाराज आपके लिए सेब काट दूं..!!!
 
राजा को हंसी आ गई और पूछा यह सवाल तुम दरबार में या कल सुबह भी पूछ सकते थे आप आधी 
 
रात को ही क्यों आए .. ???
 
महामंत्री: "महाराज,मेरी धर्मपत्नी ने कहा अभी जाओ और अभी पूछ कर आओ...सच्ची घटना का पता 
 
तो चले।
 
राजा ( बात काटकर ): "महामंत्री जी, सेब आप खुद ले लोगे या घर भेज दिया जाए।" 
 
समाज चाहे जितना भी पुरुष प्रधान हो लेकिन संसार स्त्री प्रधान ही है..!!
 
मुझे पत्नी ने कहा अभी ये कहानी इस ग्रुप में भेजो। मैं सेब खाते हुए आप सब को भेज रहा हूं। ....
 
दोस्तों आप सेब यहीं खाओगे या घर ले जाओगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं शमा सिकंदर, सिजलिंग अदाओं से ढाया कहर

हर महिला संग सोता है..., प्रीतिका राव के आरोप पर भड़के हर्षद अरोड़ा, बोले- कोर्ट में घसीट सकता हूं...

कॉस्मैटिक्स सेल्समैन से फोटो लैब तक में किया काम, बेहद आर्थिक तंगी से गुजरा अरशद वारसी का बचपन

उर्वशी मंदिर को अपना मंदिर बताकर विवादों में घिरीं उर्वशी रौटेला, मां मीरा ने दी सफाई

केसरी चैप्टर 2 की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख