कविता के क्षेत्र में खुशवंत सिंह स्मृति पुरस्कार

भाषा
शनिवार, 11 अक्टूबर 2014 (15:05 IST)
कसौली में आयोजित वार्षिक खुशवंत सिंह साहित्य समारोह के दौरान खुशवंत सिंह  स्मृति पुरस्कार के लिए 5 कवियों को चुना गया है। अंतिम विजेता को 21 से 25 जनवरी 2015  को होने वाले ज़ी जयपुर साहित्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

5 चयनित किताबों में श्रीदल स्वामी की ‘एस्केप आर्टिस्ट’, रंजीत होस्कोटे की ‘सेंट्रल टाइम’, अरुंधति  सुब्रमण्यम की ‘वेन गॉड इज एक ट्रैवलर’, केकी एन दारूवाला की ‘फायर अल्टर’ और संपूर्णा चटर्जी  द्वारा अनुवादित जॉय गोस्वामी की ‘सलेक्टेड पोयम्स’ हैं।
 
2 लाख रुपए की राशि वाले इस पुरस्कार की स्थापना इस साल सुहेल सेठ ने दिवंगत सरदार  खुशवंत सिंह की स्मृति में की थी और यह उन भारतीय कवियों के लिए है, जो अंग्रेजी में लिखते हैं  या विभिन्न भारतीय भाषाओं में रचना करने वाले वे कवि जिनकी रचनाओं का अंग्रेजी में अनुवाद  हुआ है। 
 
सेठ ने कसौली साहित्य समारोह में प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर चयनित इन  कवियों के नामों की घोषणा की। निर्णायक मंडल में अशोक वाजपेयी, जीत ताईल, नमिता गोखले,  पवन के. वर्मा और सोली सोराबजी शामिल थे। 

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या पीरियड्स से पहले आपको भी लगती है ज्यादा भूख, जानिए कारण

क्या एक वक्त ऐसा भी आएगा जब भारत 'गायब' हो जाएगा?

क्या पुरुषों को महिलाओं से अधिक पानी की होती है जरूरत, जानिए क्या है कारण

क्या शादियों में तेज डीजे के साउंड से आ रहे हैं अटैक? जानिए डीजे की आवाज और हार्ट अटैक में क्या है सम्बन्ध

जानिए अल्कोहल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स की सच्चाई, कितने हैं आपकी त्वचा के लिए सेफ

सभी देखें

नवीनतम

चेहरे पर बॉडी लोशन लगाने से हो सकते हैं ये नुकसान, जानिए कैसे करें चेहरे की त्वचा की देखभाल

स्प्रिंग में चंदन लगाने से स्किन को मिलते हैं ये फायदे, जानिए लगाने का सही तरीका

आज का लाजवाब चुटकुला: 10 चिड़ियां में से 3 उड़ गईं, तो कितनी बचेंगी?

महाशिवरात्रि पर शिव को चढ़ाएं भांग की ठंडाई का भोग, जान लें कैसे करें तैयार?

इतना बढ़िया चुटकुला आपने कही नहीं पढ़ा होगा: परीक्षा हॉल में शांति क्यों होनी चाहिए?