49वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रो. केदारनाथ सिंह को

Webdunia
भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रदत्त वर्ष 2013 का ज्ञानपीठ पुरस्कार हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि प्रो. केदारनाथ सिंह को दिए जाने का निर्णय लिया गया है। पुरस्कार की घोषणा ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सीताकान्त महापात्र की अध्यक्षता में छ: सदस्यीय चयन समिति ने बैठक में लिए ग ए निर्णय के बाद की गई। इस पुरस्कार समिति के सदस्यों में प्रो. नित्यानन्द तिवारी, प्रो. अमिय देब, श्री शंकर शारदा, श्री आर. शौरिराजन, श्री सुरजीत पातर, श्री दिनेश मिश्र और ज्ञानपीठ के निदेशक श्री लीलाधर मंडलोई प्रमुख थे।

FILE


1934 में उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के चकिया गांव में जन्मे केदारनाथ सिंह अपनी कविताओं में जनपदीय उपस्थिति के लिए जाने जाते हैं। श्री सिंह कविता में आधुनिकता के साथ-साथ गीतात्मकता, प्रकृति तथा मनुष्य के बहुआयामी संबंधों को बड़ी सहजता के साथ प्रस्तुत करने के लिए चर्चित हैं। केदारनाथ सिंह की कविता ने न केवल हिन्दी अपितु भारतीय भाषा के कविता के बिंब-विधान, मुहावरे और भाषा को गहरे तक प्रभावित किया।

श्री सिंह उन कवियों में समादृत हैं जिन्होंने हिन्दी कविता को सादगी से विन्यस्त करते हुए आन्तरिक लय को नई दीप्ति प्रदान की। केदार जी ने अज्ञेय द्वारा सम्पादित तीसरा सप्तक के एक सशक्त कवि के रुप में ख्याति प्राप्त की थी।

श्री सिंह के प्रकाशित कविता-संग्रह हैं- 'अभी बिल्कुल अभी', 'जमीन पक रही है', 'यहां से देखो', 'बाघ', 'अकाल में सारस', 'उत्तरकबीर और अन्य कविताएं', 'तालस्ताय और साइकिल' और हाल ही में प्रकाशित 'सृष्टि पर पहरा' आदि। अन्य प्रमुख किताबें हैं- 'मेरे समय के शब्द', 'कल्पना और छायावाद', 'हिन्दी कविता में बिम्ब विधान', 'कब्रिस्तान में पंचायत' और 'ताना बाना'।

श्री सिंह साहित्य अकादमी पुरस्कार (1989) के साथ-साथ मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार, कुमार आशान पुरस्कार (केरल), दिनकर पुरस्कार, जीवनभारती सम्मान (ओडि़सा) और व्यास सम्मान सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान से सम्मानित हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस रजाई के आगे बड़े ब्रांड के हीटर भी हैं फेल, जानिए कौन सी है ये जादुई रजाई

हर शहर में मिलती है मुरैना की गजक, जानिए क्यों है इतनी मशहूर?

क्या सिर्फ ठंड के कारण ज्यादा कांपते हैं हाथ पैर? पूरी सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान

भारत की पवित्र नदियों पर रखिए अपनी बेटी का नाम, मीनिंग भी हैं बहुत खूबसूरत

क्या सुबह के मुकाबले रात में ज्यादा बढ़ता है ब्लड प्रेशर? जानिए सच्चाई

सभी देखें

नवीनतम

Maharana Pratap Punyatithi : जानिए हल्दीघाटी युद्ध के दौरान महाराणा प्रताप ने कैसे किया था घास की रोटी खाकर गुजारा

Gahoi Day: गहोई दिवस पर जानें इस समुदाय के बारे में, पढ़ें खास जानकारी

हरिवंश राय बच्चन की पुण्यतिथि, पढ़ें उनकी अमर रचना 'मधुशाला'

मां गंगा के पवित्र नाम पर दें बेटी को प्यारा सा नाम, पौराणिक हैं अर्थ

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप सिंह की पुण्यतिथि, जानें एक महान वीर योद्धा के बारे में