वसंत राशिनकर स्मृति अ. भा. सम्मान घोषित

Webdunia
इंदौर| आपले वाचनालय एवं श्री सर्वोत्तम द्वारा उत्कृष्ट मराठी काव्य कृतियों को दिए जाने वाले वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मानों की घोषणा कर दी गई है।
 
संस्था सचिव संदीप राशिनकर ने बताया कि देशभर से आई काव्य संग्रहों की प्रविष्टियों में से निर्णायक मंडल ने गुहागर के प्रतिभाशाली कवि बालासाहेब लबडे की कृति एक 'कैफियत' का चयन कविवर्य 'वसंत राशिनकर स्मृति अ. भा. सम्मान 2022' के लिए किया है। 
 
ज्ञान्तव्य है कि इसके पूर्व सर्वश्री रविचंद्र हडसनकर, दासू वैद्य, गीतेश गजानन शिंदे, संजय चौधरी, डॉ. विशाल इंगोले एवं राजू देसले इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित हो चुके है।
  
उल्लेखनीय काव्य कृतियों को दिए जाने वाले वसंत राशिनकर काव्य साधना अ. भा. सम्मान 2022' के लिए अमरावती के नितीन भट की कृति 'उन्हात घर माझे', पुणे  के शरद कवठेकर की कृति 'निष्पर्ण वेदना', जयश्री वाघ नाशिक की कृति 'नीलमोहर', लातूर के भारत सातपुते की कृति 'सांगना ग आई?', परभणी के तुकाराम पुंडलिक खिल्लारे की कृति 'सांजफुले', बारामती के राघव की कृति 'रातराणी' का चयन किया गया है।
 
आपले वाचनालय राजेंद्र नगर में निकट भविष्य में होने वाले गरिमामय समारोह में ये सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

लिवर में चर्बी जमा सकते हैं ये 10 फूड्स, क्या आप भी कर रहे हैं इनका सेवन?

हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ उम्र का असर भी कम करता है टोफू, जानिए क्या होता है और कैसे कर सकते हैं डाइट में शामिल

जानिए दाल सब्जी में नींबू की कुछ बूंदें निचोड़ कर खाने से शरीर को मिलते हैं क्या फायदे

40 के आस - पास इस तरह अपना खयाल रखने से, मेनोपॉज की तकलीफ को कर सकती हैं कम

स्किनकेयर टिप: ड्राई हो या ऑइली, दोनों स्किन टाइप पर ग्लो लाएगा ये एंटी एजिंग फेस पैक

सभी देखें

नवीनतम

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाला तरबूज? घर पर ऐसे करें Fake vs Real वॉटरमेलन का टेस्ट

नारियल पानी के साथ मिलाकर पीजिए ये चीजें, मिलेंगे दोगुने फायदे

गर्मी में वैक्सिंग के बाद निकल आते हैं दाने, राहत दिलाएंगे ये नुस्खे

क्या पीरियड्स के दौरान कच्चे आम खाने से होता है नुकसान, जानिए सच्चाई

गैरजरूरी को तोड़ने और जरूरी को बचा लेने का प्रयास बताती है किताब विहान की आहट

अगला लेख