सियाह रात के सोनहला भोर होला आ गिरमिटिया एकर बेहतरीन उदाहरण बा :मनोज भावुक

विमलेन्दु और मनोज भावुक ने गिरमिटिया मजदूरों के जीवन पर भी बात की

WD Feature Desk
सोमवार, 22 अप्रैल 2024 (12:22 IST)
Bhojpuri Cinema and Literature
आज पटना के रवीन्द्र भवन में साहित्य और संगीत से शाम सजी। बिहार की मिट्टी हमेशा अपने श्रम और प्रतिभा के लिए मशहूर रही है और इसी का उत्सव मनाने के लिए उपस्थित रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर सरनामी गायक राज मोहन, फ़िल्मफ़ेयर और फेमिना द्वारा सम्मानित साहित्यकार और भोजपुरी सिनेमा के इतिहासकार मनोज भावुक। साहित्यकार और कला समीक्षक डॉ. कुमार विमलेन्दु सिंह। मनोज भावुक और विमलेन्दु ने बिहार के रंगमंच, साहित्य और सिनेमा पर बातचीत की। 
 
मनोज भावुक ने गिरमिटिया प्रवास की दर्द भरी दास्तां सुनाते हुए कहा कि 'सियाह रात के सोनहला भोर होला आ गिरमिटिया एकर बेस्ट उदाहरण बा। मजदूर बन के गइल लोग आज मालिक बन गइल बा। गिरमिटिया बन के गइल लोग गवर्नमेंट बन गइल बा। उन्नयन के एह से बेहतर उदाहरण का होई।'
 
विमलेन्दु और मनोज भावुक ने गिरमिटिया मजदूरों के जीवन, उनका इतिहास और उनके वर्तमान पर भी बात की। भोजपुरी सिनेमा और साहित्य पर बात की और बात की भोजपुरी के भविष्य पर।
 
इस अवसर पर मनोज भावुक ने अपनी मशहूर भोजपुरी ग़ज़लें भी सुनाईं। इसके बाद नीदरलैंड्स से आए मशहूर गायक राज मोहन ने सुंदर गीतों से माहौल बना दिया। सात समुंदर पार कराईक...गीत पर लोगों की आंखें नम हो गई। 
 
अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन हाउस ऑफ़ वेरायटी  के संस्थापक सुमन सिन्हा जी ने किया।
ALSO READ: गांधी से मोदी तक : भारत पर पश्चिमी मीडिया के रवैये का पोस्‍टमार्टम है यह किताब

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

क्या है सिटींग वॉकिंग का 2 पर 20 रूल? वेट लॉस और ब्लड शुगर मैनेज करने में कैसे कारगर?

सभी देखें

नवीनतम

पुण्यतिथि विशेष : युवाओं के लिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अनमोल विचार

गर्मियों में सनस्क्रीन के फायदे देती है घर पर बनने वाली ये लाल ड्रिंक, जानिए कैसे बनाएं

अपनी बेटी को दें वेदों से प्रेरित सुंदर नाम, जानें उनके गहरे अर्थ

घर के चिराग को दें वेदों से प्रभावित नाम, दीजिए बेटे के जीवन को एक सार्थक शुरुआत

प्रधानमंत्री का संदेश आतंकवाद के विरुद्ध मानक

अगला लेख