Hanuman Chalisa

13 कालजयी किताबें, जो पढ़ी जाती हैं आज भी

Webdunia
साहित्य क्या है? महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद कहते हैं, जिसे पढ़कर हमारी रूचि न जागे, हमारा सौंदर्य प्रेम न जागृत हो, जिसे पढ़कर आध्यात्मिक और मानसिक तृप्ति न मिले, हममें गति और शांति पैदा न हो, जो हममें सच्चा संकल्प और कठिनाइयों पर विजय पाने की सच्ची दृढ़ता उत्पन्न न करे वह साहित्य नहीं है, साहित्य कहलाने का अधिकारी नहीं है। 
सदियों से इस देश में साहित्य की सृजनात्मक और यशस्वी परंपरा रही है। गढ़े गए हैं असंख्य शब्द, कहे-अनकहे भावों को संयोजित कर, रची गई हैं कृतियां अपने समय को समेट कर... बीते साल भी रचनाओं का अंबार लगा।

इस सबके बीच कुछ कालजयी कृतियां जो बरसों पहले लिखी गई हैं पर आज भी उतनी ही चाव से पढ़ी और सराही गई हैं। बीते साल भी सुप्रतिष्ठित भारतीय साहित्यकारों की कुछ किताबें पुस्तक प्रेमियों ने पुस्तकालय से लेकर इंटरनेट खंगालने तक और दोस्तों से लेकर खुद खरीद कर भी पढ़ी है। हम लाए हैं आपके लिए 13 ऐसी किताबों की सूची जो हिन्दी प्रेमियों में आज भी पूरी दिलचस्पी से पढ़ी और सहेजी जाती हैं। 
 
गोदान : प्रेमचंद 
चंद्रकांता संतति : देवकीनंदन खत्री 
मृत्युंजय : शिवाजी सावंत  
युगंधर : शिवाजी सावंत  
चिदंबरा : सुमित्रानंदन पंत 
राग दरबारी : श्रीलाल शुक्ल 
कामायनी : जयशंकर प्रसाद
यामा : महादेवी वर्मा 
मधुशाला : हरिवंशराय बच्चन 
मैला आंचल : फणीश्वरनाथ रेणु 
उर्वशी : रामधारी सिंह दिनकर 
ययाति : विष्णु सखाराम खांडेकर 
वोल्गा से गंगा : राहुल सांस्कृत्यायन 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर