बिहार के लाल को बिहार के राज्यपाल ने किया सम्मानित

Webdunia
बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (15:56 IST)
विश्व स्तर पर भोजपुरी का नाम रोशन करने वाले सुप्रसिद्ध साहित्यकार मनोज भावुक को बिहार के माननीय राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जलालपुर प्रखंड के हरपुर शिवालय, सारण (छपरा) में हुए एक कार्यक्रम में 'राज्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया। महामहिम ने मनोज भावुक को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भोजपुरी फ़िल्म, साहित्य और वैश्विक स्तर पर भोजपुरी के प्रचार-प्रसार में मनोज भावुक के किये गए योगदान से राज्यपाल महोदय को अवगत कराया।

मनोज भावुक एक प्रख्यात साहित्यकार, संपादक, सुप्रसिद्ध कवि एवं टीवी पत्रकार हैं। लगभग एक दशक तक अफ्रीका एवं यूके में बतौर इंजिनियर सेवा देने के बाद मनोज पूरी तरह मीडिया से जुड़ गए और भोजपुरी के लगभग सभी टेलीविजन चैनलों समेत ज़ी टीवी, टाइम्स नाउ, न्यूज 18 आदि चैनलों में वरिष्ठ पदों पर काम किया। आप जी टीवी के लोकप्रिय रियालिटी शो सारेगामापा (रीजनल) के प्रोजेक्ट हेड रहे हैं। कई पुस्तकों के प्रणेता हैं। टीवी एंकर और अंतरराष्ट्रीय मंच संचालक हैं। आपने कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय किया है।

विश्व भोजपुरी सम्मेलन की दिल्ली और इंग्लैंड इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में हिंदी के विश्व विख्यात आलोचक नामवर सिंह की संस्था नारायणी साहित्य अकादमी के महासचिव, भोजपुरी जंक्शन पत्रिका के संपादक, अचीवर्स जंक्शन के निदेशक और कई मीडिया ग्रुप में बतौर कंसल्टेंट सेवा दे रहे हैं।

साहित्यिक-सांस्कृतिक विनिमय एवं काव्य पाठ हेतु आपने यूरोप, अफ्रीका, दुबई, मॉरिशस, नेपाल अनेक देशों की यात्रा की है। आपको सिनेमा व साहित्य के बीच एक सेतु और भोजपुरी सिनेमा का इनसाइक्लोपीडिया भी कहा जाता है। हाल ही में आपको फिल्मफेयर व फेमिना द्वारा सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों के सम्मान समारोह में मनोज भावुक का सम्मान भोजपुरी भाषा का सम्मान है।  
Edited By : Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, जानिए चौंकाने वाले कारण

बहुत भाग्यशाली होते हैं इन 5 नामाक्षरों के लोग, खुशियों से भरा रहता है जीवन, चैक करिए क्या आपका नाम है शामिल

करोड़पति होते हैं इन 5 नामाक्षरों के जातक, जिंदगी में बरसता है पैसा

लाइफ, नेचर और हैप्पीनेस पर रस्किन बॉन्ड के 20 मोटिवेशनल कोट्स

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

सभी देखें

नवीनतम

मिलिंद सोमन की मां 85 साल की उम्र में कैसे रखती हैं खुद को इतना फिट, जानिए उनके फिटनेस सीक्रेट

फिर से फैल रहा है कोरोना, रखें ये 6 सावधानियां

ये हेल्दी फैट्स हार्ट को रखते हैं दुरुस्त, कोलेस्ट्रॉल भी रहता है कंट्रोल

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, जानें पर्यावरण संरक्षण पर 20 प्रेरणादायक और प्रभावी स्लोगन

अगला लेख