Hanuman Chalisa

लेखक परम हंस क्यों हो?

डॉ. शिबन कृष्ण रैणा
भारतीय काव्य-शास्त्र में आचार्य मम्मट को सम्माननीय स्थान प्राप्त है। मम्मट कश्मीरी पंडित थे और मान्यता है कि वे नैषधीय-चरित के रचयिता कवि हर्ष के मामा थे। वे भोजराज के उत्तरवर्ती माने जाते हैं। इस हिसाब से उनका काल दसवीं सदी का उत्तरार्ध बैठता है। ऐसा विवरण भी मिलता है कि उनकी शिक्षा-दीक्षा वाराणसी में हुई थी। इनके एकमात्र ग्रंथ 'काव्यप्रकाश' पर 'सुधासागर' नामक टीका के टीकाकार भीमसेन के अनुसार आचार्य मम्मट के पिता जैयट थे। ऐसी भी मान्यता है कि 'अष्टाध्यायी' नामक व्याकरण ग्रंथ पर महर्षि पतंजलि द्वारा प्रणीत 'महाभाष्य' के टीकाकार कैयट और यजुर्वेद के भाष्यकार उव्वट (कहीं-कहीं पर औव्वट) दोनों आचार्य मम्मट के अनुज थे।
 
काव्य-प्रयोजन के बारे में मम्मट के विचार बड़े महत्वपूर्ण और बहुचर्चित हैं। अपने प्रसिद्ध सूक्त में उन्होंने काव्य का प्रयोजन क्रम से “यश-प्राप्ति,” “धनलाभ” “व्यवहार में दक्षता” शिवत्व से इतर यानी “अमंगल का नाश”, “रस अथवा आनन्द की प्राप्ति” और “प्रयेसी/पत्नी के समान सरस-शैली में उपदेश देना या अपनी बात कहना,” ये छह प्रयोजन बताए हैं।
 
काव्य-प्रयोजन संबंधी सारे ‘प्रतिमान’ अथवा ‘आदेश’ आज से लगभग एक हजार वर्ष पूर्व के हैं। समय, स्थिति, देशकाल और हमारे जीवन-मूल्यों में इस बीच में भारी परिवर्तन आया है। साहित्य के उक्त निष्कर्ष भी अपना अर्थ खो रहे हैं। पूर्ण रूप से भले ही न खो चुके हों मगर आंशिक रूप से अवश्य खो चुके हैं। मम्मट के समय में, संभव है यश की कामना (लोलुपता) अर्थ-लाभ से अधिक महत्वपूर्ण रही हो, अतः मम्मट ने इसे पहले स्थान पर रखा। ‘प्रेयसी/पत्नी के समान सरस शैली में उपदेश देना या अपनी बात कहना,’ वाली विचारणा पर भी प्रश्न-चिन्ह लग सकता है।
 
आज के संदर्भ में मम्मट के आदेशों में सर्वस्वीकृत अथवा सर्वमान्य आदेश अगर कोई हो सकता है तो वह शिवत्व से इतर यानी “अमंगल का नाश”। मगर ऐसा नहीं हो रहा है। अन्य लोगों की तरह ही आज का रचनाकार/कवि भी यश और धन-लिप्सा के प्रति अपेक्षाकृत अधिक चिंतित नजर आ रहा है। धन अथवा यश-प्राप्ति को जो ‘हेय’ समझते, समाज/देश के वही नायक, हर्ताकर्ता, नियंत्रक,कर्णधार और अधिपति जब खुद धन और यश कमाने के लिए हर तरह के उचित-अनुचित काम कर रहे हैं, तो भला एक कवि या लेखक ही ‘परमहंस’ क्योंकर हो सकता है?

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख