Publish Date: Thu, 18 Mar 2021 (16:41 IST)
Updated Date: Thu, 18 Mar 2021 (16:44 IST)
हिंदी साहित्य को समर्पित इंदौर शहर की संस्था वामा साहित्य मंच की निधि जैन को रानी रूपमती और बाज़ बहादुर की प्रेम कहानी पर लिखे उनके उपन्यास (रेवा में बहते मयूर पंख) के लिए श्यामलाल सोनी स्मृति पुरस्कार और गरिमा दुबे को उनके कहानी संग्रह (दो ध्रुवों के बीच) के लिए ब्रह्मदत्त तिवारी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
17 मार्च 2021 को हिंदी भवन (भोपाल) में हिंदी लेखिका संघ म.प्र. (भोपाल) राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के सौजन्य से संस्था का वार्षिक महोत्सव सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉक्टर कपिल तिवारी, सारस्वत अतिथि कैलाशचंद्र पंत थे।
डॉक्टर विनय की अध्यक्षता एवं संस्था अध्यक्ष अनिता सक्सेना के आतिथ्य में देशभर की हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं में कार्य करने वाली क़रीब 25 महिलाओं को उनकी उल्लेखनीय कृति के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।