इंदौर की लेखिका डॉ गरिमा संजय दुबे को अंतर्राष्ट्रीय ‘शिवना कृति सम्मान’

ढींगरा फैमिली फाउंडेशन, शिवना प्रकाशन का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह सम्पन्न

Webdunia
मंगलवार, 7 जून 2022 (11:58 IST)
ढींगरा फैमिली फाउंडेशन अमेरिका और शिवना प्रकाशन सीहोर के वर्ष 2019 और 2020 का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह 4 जून 2022 को सीहोर के क्रिसेंट रिजॉर्ट में सम्पन्न हुआ। विगत दो वर्षों से कोरोना के चलते यह सम्मान आयोजित नहीं हो सके थे। इसके पूर्व यह सम्मान अमेरिका और कनाडा में आयोजित किए जाते रहे हैं।

समारोह में वर्ष 2019 के लिए वरिष्ठ लेखिका ममता कालिया, पद्म श्री उषाकिरण खान, अनिल प्रभा कुमार, रश्मि भारद्वाज, प्रज्ञा रोहिणी को उनकी कृतियों के लिए व वामा साहित्य मंच और ख्यात लेखिका डॉ गरिमा संजय दुबे को उनके पहले कहानी संग्रह के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिवना कृति सम्मान प्रदान किया गया, जिसमें सम्मान राशि, स्मृति चिन्ह व शाल श्रीफल प्रदान किया गया।

वर्ष 2020 के लिए यह पुरस्कार,  तेजेंद्र शर्मा लंदन, रानेन्द्र, उमेश पंत, इरशाद खान सिकंदर, लक्ष्मी शर्मा, आलमचंद्र को उनकी कृतियों व योगदान के लिए प्रदान किया गया। अपने विशिष्ट योगदान के लिए गीताश्री, यशपाल शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

अमेरिका व लंदन से सुधा ओम ढींगरा, अनिल प्रभा कुमार, तेजेंद्र शर्मा व पद्मश्री उषाकिरण खान जुड़े व उनके स्थान पर आस्था शर्मा व मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक अनुराधा शंकर ने सम्मान ग्रहण किए। समारोह फिल्म कलाकार यशपाल शर्मा, नर्मदा संरक्षण न्यास की अमृता राय, आईसेक्ट व टैगोर विश्वविद्यालय के कुलपति संतोष चौबे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर कई किताबों का विमोचन सम्पन्न हुआ व दो लघु फिल्मों का ट्रेलर भी लॉन्च किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक शिवना प्रकाशन के पंकज सुबीर ने किया। स्वागत भाषण गीताश्री ने दिया। समारोह में इंदौर भोपाल, दिल्ली, पटना से प्रबुद्ध साहित्यकारों ने भागीदारी की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वजन घटाने से लेकर दिमाग तेज करने तक, माचा टी है सबका हल

मधुमेह रोगियों को सावन व्रत में क्या खाना चाहिए, जानें डायबिटिक व्रत भोजन की सूची और 6 खास बातें

क्यों आते हैं Nightmares? बुरे सपने आने से कैसे खराब होती है आपकी हेल्थ? जानिए वजह

बारिश के मौसम में बैंगन खाने से क्या होता है?

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

सभी देखें

नवीनतम

हैप्पी बर्थडे डियर बेस्टी... बेस्टफ्रेंड और जिगरी दोस्त को इस खास अंदाज में करें विश, पढ़ें हिंदी में ये 20 जन्मदिन की शुभकामनाएं

मचा या ग्रीन टी: दोनों में से क्या बेहतर?

5 एंटी-एजिंग ट्रेंड्स जो आपकी स्किन के लिए हो सकते हैं जानलेवा, मान लीजिए ये सलाह

धर्म या अहंकार: विश्व अशांति का मूल कारण

NCERT की किताबों में अकबर को बताया क्रूर, जानिए अकबर की वो 5 गलतियां, जो बन गईं उसकी बदनामी की वजह

अगला लेख