Hanuman Chalisa

पटना पुस्तक मेले में ‘कविता-कुंभ’

Webdunia
कविता के महाकुंभ वाणी प्रकाशन में कविताएं हमेशा आम आदमी की आवाज के साथ खड़ी होती हैं। हम जिस मुश्किल समय में हैं, कविताएं ही हमें अंधेरों से निकाल कर उजालों की ओर ले जाती हैं। वरिष्ठ कवि मदन कश्यप ने इन शब्दों से इस काव्य महाकुंभ का आगाज किया। मंच पर सुसज्जित वरिष्ठ कवि आलोक धन्वा, निवेदिता झा, उपेंद्र कुमार सरचिज और मदन कश्यप ने अपनी रचनाओं को पढ़ने से पहले युवाओं को अपनी रचनाएं सुनाने का आग्रह किया।

देश के भविष्य की ज्योति माने जाने वाले युवाओं में सबसे पहले पटना की युवा कवयित्री आस्था ने अपनी रचनाएं 'नीली रोशनाई' और 'वे जो अब नहीं हैं' सुनाई। शशांक समेत 5 युवा कवियों ने अपने दिल से निकली आवाजों को श्रोताओं के सामने रखा और खूब वाह वाही लूटी।

युवाओं के कविता पाठ के बाद वरिष्ठ कवियों ने अपनी कविताओं से मुखातिब कराया। निवेदिता झा ने अपनी नई प्रेम कविता को युवाओं को समर्पित किया। "प्रेम आहिस्ते उतरो, जैसे उतरती हैं नदियां, जैसे धीमे-धीमे बहती है हवा"। बिहार के गौरव आलोक धन्वा ने अपनी प्रसिद्द कविताओं में से 4 कविताएं पढ़ी, उपेंद्र कुमार ने 5 कविताएं और मदन कश्यप ने 4 कविताएं पढ़ी। इस मौके पर वाणी प्रकाशन के प्रबंध निदेशक ने धर्मवीर भारती की 'मुनादी' कविता के अंश पढ़े, और लीलाधर मंडलोई के कविता संग्रह 'भीजै दास कबीर' से खूब रचना पाठ किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कविताएं किसी भी संस्कृति को अपना स्वर सेती है, तहजीब संजोती है और जीवन की राह दिखाती है। पटना ऐसा पाठकों का गढ़ है जहां आज भी कविता को प्राथमिकता दी जाती है। सभी कहते हैं कि कविता के पाठक नहीं हैं, लेकिन वाणी प्रकाशन में कविताओं का हमेशा स्वागत है।

कार्यक्रम के समापन में वाणी प्रकाशन की निदेशक अदिति माहेश्वरी गोयल ने कहा कि किताबें हम सभी को जोड़ती हैं। अदिति ने पटना पुस्तक मेले का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने 2 दशक से भी ज़्यादा समय से बिहार के पाठकों को उनके लेखकों से जोड़ा।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख