Publish Date: Tue, 30 Apr 2024 (18:49 IST)
Updated Date: Tue, 30 Apr 2024 (19:14 IST)
देवास। देश के जाने माने ख्यात चित्रकार और कहानीकार प्रभु जोशी का 4 मई 2021 कोरोना के चलते निधन हो गया था। 4 मई उनके पुण्य स्मरण के अवसर पर देवास की साहित्य संस्था 'संवाद' कहानीकार और कवयित्री श्रीमती यशोधरा भटनागर तथा श्रीमती बिंदु तिवारी के लघुकथा के पाठ का आयोजन करने जा रही है।
सभी जानते हैं कि साहित्य सृजन में महिला रचनाकार इन दिनों अच्छी भूमिका निभा रही हैं। अन्य जगहों की तरह शहर देवास से भी बीते दिनों कुछ महिला रचनाकारों ने अपने लेखन से अपनी आमद सुनिश्चित करते हुए देश की प्रसिद्ध पत्र-पत्रिकाओं के साथ और अपनी कई किताबों के साथ साहित्य जगत में दस्तक दी है।
इन रचनाकारों में 2 नाम है- श्रीमती यशोधरा भटनागर तथा श्रीमती बिंदु तिवारी का जिनका नाम कविता, कहानी और लघुकथा में अब अनजान नहीं है और जैसा कि सभी को विदित है कि 'संवाद' समूह का गठन लिखने-पढ़ने और कला की विविध गतिविधियों को निरंतरता देने के उद्देश्य से किया गया है।
04 मई को देश और शहर के ख्यात चित्रकार और कहानीकार स्वर्गीय प्रभु जोशी की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर 'संवाद' समूह द्वारा श्रीमती यशोधरा भटनागर तथा श्रीमती बिंदु तिवारी के कहानी तथा लघुकथा पाठ का एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आगामी 05 मई रविवार को सुबह 11 बजे से 01 बजे के बीच दोनों महिला रचनाकारों को शहर के साहित्यकार और गणमान्य नागरिक सुनेंगे। इनकी रचनाओं पर और प्रभु दा के कृतित्व पर चर्चा के साथ विशेष टिप्पणी के लिए हमारे साथ होंगें वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रकाश कांत। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री विजय श्रीवास्तव जी के निवास स्थान 66 एमआईजी जवाहरनगर मेन रोड, सिद्धिविनायक दूध डेयरी के पास रखा गया है। संवाद के इस कार्यक्रम में सभी आमंत्रित हैं। हर बार की तरह आपकी उपस्थिति में सार्थक संवाद होगा ऐसी आशा है। निवेदक संवाद समूह के सभी साथी।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें