Hanuman Chalisa

संगीत ...गीत से मन का संगम

प्रीति सोनी
संगीत...
गीत से मन का संगम। 
जिसमें अंतर मन का साज़, आवाज की तरंगों से तरंगित हो
सुरों के घुंघरूओं से होता है झंकृत, चंहु ओर बिखरते हैं, मधुरता के सुर...  
तब हृदय का रिदम देता है तन से लेकर आत्मा को लय, 
और संपूर्ण जीवन को करता है संगीतमय।


 
संगीत एक ऐसी कला है, जिसमें संयमित सुर न केवल आवाज़ को तराशते हैं, बल्कि जीवन को संयमित भी करते हैं। इसे सुनकर आत्मिक शांति‍ का अनुभव करना जितना सरल है, उतना ही कठिन इसे जीवन में उतारना है। लेकिन संगीत का सान्निध्य मात्र ही शरीर से लेकर, मन और आत्मा को तृप्त कर एक तरह की संपूर्णता का एहसास कराता है। इसीलिए जब जीवन में संगीत मिल जाता है, तो किसी और वस्तु को पाने की कामना नहीं रह जाती। 
 

क्योंकि संगीत वह सुर साधना है, जिससे मन की आवाज देकर ईश्वर को साधा जाता है। संगीत ही वह माध्यम है जिसमें अंतरात्मा की आवाज सुनाई देती है। इसे सुनकर जहां कई शारीरिक विकार दूर होते हैं, वहीं इसे साधकर मन और आत्मा के विकारों से मनुष्य मुक्ति पा लेता है, और रह जाता है केवल स्वच्छ, सरल, निर्विकार हृदय...जिसे संगीतमय कर ईश्वर की आराधना की जाती है।
 
कहा जाता है कि खुद को ईश्वर से जोड़ने का माध्यम संगीत वह विधा है, जिसमें तन, मन और आत्मा का समावेश होता है। जब इनका उपयोग ईश्वर को साधने के लिए किया जाता है, तो तमाम भौतिक दुख संताप इसमें नष्ट हो जाते हैं। इन तरंगों के माध्यम से आसपास का वातावरण भी पवित्र हो जाता है। शायद इसलिए चिकित्सा जगत ने भी यह माना है, कि बहुत सी मानसिक व शारीरिक बीमारियों का इलाज भी संगीत से ही संभव है। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

अगला लेख