Hanuman Chalisa

सआदत हसन मर गए लेकिन भारत में आज भी जिंदा हैं मंटो

Webdunia
बुधवार, 11 मई 2022 (12:44 IST)
Saadat Hasan Manto
अपने जमाने के जाने माने कहानीकार सआदत हसन मंटो उर्फ मंटो की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 11 मई 1912 को पंजाब के समराला में हुआ था। मंटो को बदनाम, बेशर्म और बेखौफ लेखक माना जाता था। भारत का बंटवारा होने के बाद मंटो ने पाकिस्तान में रहना मंजूर किया था लेकिन बाद में उन्हें यह अहसास हुआ था कि यह उनकी भूल थी। 
 
 
मंटो ने खुद अपने बारे में यह कहा- ऐसा होना मुमकिन हैं कि सआदत हसन मर जाए और मंटो जिंदा रहे। उनकी देह के अंत के कई वर्षों बाद भी उनकी भारत में लोकक्रियता बरकरार है। मंटो को देश के बंटवारे का दर्द हमेशा खलता रहा। उनकी मशहूर कहानी टोबा टेक सिंह का किरदार बिशन सिंह उनके इसी दर्द को बयां करता है। उनकी लेखनी पर अश्‍लीलता के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि उनकी रचनाएं सभ्य समाज पर एक करारा तमाचा थी। मंटो ने साहित्य, फिल्म, रेडियो, पत्रकारिता, संस्मरण हर विधा में लेखन किया।
 
मंटो को मरणोपरांत 14 अगस्त 2012 को पाकिस्तान की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, वहां की सरकार द्वारा राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान निशान-ए-इम्तियाज द्वारा नवाजा गया था। हालांकि पाकिस्तान की अधिकतर जनता ने मंटो को न तो कभी पढ़ा और न ही स्वीकार किया। मंटो भारत में ही लोकप्रिय हैं। प्रसिद्ध कला अभिनेत्री नंदिता दास द्वारा 2018 में मंटो नाम से फिल्म बनाई, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका अदा की थी। 
 
मंटो को कुछ लोग वामपंथी या कटरपंथी मान सकते हैं लेकिन वे लोकतंत्र के समर्थक थे। मंटो का जन्म पंजाब के लुधियाना के गांव पपड़ौदी में हुआ था। उनके जन्म के कुछ दिनों बाद उनका परिवार अमृतसर में बस गया था। मात्र 43 साल की उम्र में ही 18 जनवरी 1955 को उनका निधन हो गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Yoga and Stress: योग से तनाव और चिंता कैसे कम होती है?

Maharaja Chhatrasal: महाराजा छत्रसाल: एक महान राष्ट्रनिर्माता की कहानी

अजेय प्रताप : क्यों 'हल्दीघाटी और घास की रोटी' से कहीं बड़ा है महाराणा प्रताप का इतिहास?

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

अगला लेख