विभिन्न भाषाओं के 23 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार

Webdunia
नई दिल्ली। साहित्य अकादमी ने विभिन्न भाषाओं के 23 लेखकों को आज अपना वार्षिक पुरस्कार प्रदान किया।
 
साहित्य अकादमी के वार्षिक महोत्सव ‘फेस्टीवल ऑफ लेटर्स’ के पहले दिन यहां लेखकों को एक उत्कीर्ण की हुई तांबे की पट्टिका, एक शॉल और एक लाख रुपए नकद राशि प्रदान की गई।
 
पुरस्कार समारोह में साहित्य अकादमी के हाल में नए अध्यक्ष नियुक्त हुए चंद्रशेखर कंबार ने कहा कि अकादमी ‘देश के सभी समृद्ध एवं विविध साहित्यों को यहां साथ लाना जारी रखेगी।’ 
 
अंग्रेजी, बोडो, तेलुगू, हिंदी और पंजाबी सहित सभी 23 भाषाओं में लिखी गई अधिकतर पुरस्कृत पुस्तकें सामाज और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित हैं।
 
अफसर अहमद की ‘सेई निखोंज मनुष्ठा’ बंगाली भाषा में लिखी गई है जो कि अपनी जमीन गंवाने वाले लोगों का संकट दिखाती है, वहीं असमी लेखक जयंत माधब बोरा की ‘मोरियाहोला’ विस्थापित लोगों के मुद्दों पर केंद्रित है।
 
अंग्रेजी लेखक ममांग दाई की पुस्तक ‘द ब्लैक हिल’ अरुणाचल प्रदेश में भारत..तिब्बत सीमा पर जीवन के ऐसे मुद्दों की बात करती है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। 
 
पुरस्कृत कवियों में उदय नारायण सिंह (मैथिली), श्रीकांत देशमुख (मराठी), भुजंगा टुडू (संथाली), निरंजन मिश्रा (संस्कृत) और टी देवीप्रिय (तेलुगू) शामिल हैं। 
 
पुरस्कृत लेखकों में शिव मेहता (डोगरी), गजानन जोग (कोंकणी), गायत्री सराफ (उड़िया) और मोहम्मद बेग एहसास (उर्दू) शामिल हैं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

शिवाजी महाराज पर रोचक निबंध

छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम और गौरवशाली इतिहास का दर्शन कराते हैं महाराष्ट्र के ये किले, परिवार के साथ जाएं घूमने

आखिर क्यों खूबसूरत बने रहने के लिए जरूरी है कोलाजन, जानिए कैसे बढ़ा सकते हैं शरीर में प्राकृतिक तरीके से कोलाजन

फाल्गुन माह पर निबंध हिंदी में

इस शख्स ने सिगरेट के कचरे से बना दिए Teddy, क्या आप खरीदना चाहेंगे ये ईको फ्रेंडली खिलौने? जानिए पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

इन फलों के छिलकों को फेंकने के बजाए बनाएं शानदार हेअर टॉनिक, बाल बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी

बच्चे कर रहे हैं एग्जाम की तैयारी तो मेमोरी बढ़ाने के लिए खिलाएं ये सुपर फूड

क्या आप भी हैं भूलने की आदत से परेशान, तो हल्दी खाकर बढाएं अपनी याददाश्त, जानिए सेवन का सही तरीका

डायबिटीज और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए खाएं मेथीदाने की खिचड़ी, नोट कर लें आसान रेसिपी

क्या आप भी बच्चे के गाल पर लाड़ में काटते हैं, जान लीजिए कैसे बन सकता है ये संक्रमण का कारण

अगला लेख