प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा 7 जीवन सूत्र दे गए कलाकारों और चाहने वालों को

Webdunia
अथर्व पंवार 
प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का कार्डिएक अरेस्ट से 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें किडनी से संबंधित बीमारी भी थी। इस सदमे से संगीत जगत में शोक का माहौल है और उनके देश विदेश में चाहने वाले हृदय से दुखी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में संगीत निर्देशन भी किया जिसमे सिलसिला, चांदनी, लम्हे इत्यादि शामिल है। उनकी और बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया की जोड़ी को शिव-हरि के नाम से जाना जाता है। 
 
आइए जानते हैं पंडित शिवकुमार शर्मा जी के 7 जीवन सूत्र 
 
1.सीखने का कभी अंत नहीं होता बशर्ते अगर आपकी नज़र सीखने के लिए तैयार हो  
 
2.जितना भी दौर गुजरा है; हर दौर में, हर सिचुएशन में, हर शख्स से, चाहे वह कलाकार हो, श्रोता हो, या शिष्य हो, उनसे मैंने सदा सीखा है। 
 
3.अगर आपकी सीखने की इच्छा जागृत रहे तो सड़क पर एक काम करने वाले मजदूर से, घर की सफाई करने वाले या खाना पकाने वाले भी हमें कुछ न कुछ सीखा सकते हैं। 
 
4.आप सबसे ज़्यादा तब सीखते हैं जब आपके सामने failure आता है, success बड़ी खतरनाक चीज़ होती है। 
 
5.तारीफ़ आदमी के सामने रूकावट पैदा करने का संकट है, हम बुराई से ज्यादा सीखते हैं। एक पुरानी कहावत है, वहां जाइए जहां आपकी बुराइयों का जिक्र किया जाता है और उस जगह आपको इसलिए जाना चाहिए क्योंकि वहां आपको आपकी वास्तविक स्थिति बताई जाती है।
 
6. जिसे तारीफ पचा पाना आ गया उसकी तरक्की का रास्ता कोई नहीं रोक सकता। 
 
7.  बड़े-बड़े लोग ऊंचाई पर पहुंच कर नीचे आ जाते हैं। पहाड़ों में हम देखते हैं कि जिसे ऊपर चढ़ना होता है वह झुककर (नम्र होकर) चलता है और जिसे नीचे आना होता है वह तनकर (अहंकार से) नीचे आता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम

अगला लेख