Hanuman Chalisa

वर्ष 2016 का सरस्वती सम्मान महाबलेश्वर सैल को

Webdunia
नई दिल्ली : कोंकणी के जाने-माने साहित्यकार महाबलेश्वर सैल को वर्ष 2016 के 26वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया है। उनके उपन्यास ‘हाउटन’ के लिए उनको यह सम्मान दिया जाएगा। यह उपन्यास वर्ष 2009 में प्रकाशित हुआ था।

साहित्य के क्षेत्र में यह प्रतिष्ठित सम्मान के. के. बिरला फाउंडेशन की ओर से दिया जाता है। इस सम्मान के तहत 15 लाख रूपए की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह दिया जाता है। कर्नाटक के कारवाड़ स्थित शेजेबाग में चार अगस्त, 1943 को जन्मे सैल ने कोंकणी और मराठी में अनके रचनाएं लिखी हैं। मराठी में उनके चार नाटक और एक उपन्यास जबकि कोंकणी में पांच लघुकथा संकलन और सात उपन्यास प्रकाशित हुए हैं।
 
दिलचस्प है कि सैल एक सैनिक रह चुके हैं और 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान वह पंजाब की हुसैनवाला सीमा पर तैनात थे। सैल को उनके लघु कथा संकलन ‘तरंगन’ के लिए वर्ष 1993 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका यह उपन्यास ‘हाउटन’ गोवा में तेजी से विलुप्त हो रहे मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार समुदाय की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। भाषा

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

अगला लेख