कविता के क्षेत्र में खुशवंत सिंह स्मृति पुरस्कार

भाषा
शनिवार, 11 अक्टूबर 2014 (15:05 IST)
कसौली में आयोजित वार्षिक खुशवंत सिंह साहित्य समारोह के दौरान खुशवंत सिंह  स्मृति पुरस्कार के लिए 5 कवियों को चुना गया है। अंतिम विजेता को 21 से 25 जनवरी 2015  को होने वाले ज़ी जयपुर साहित्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

5 चयनित किताबों में श्रीदल स्वामी की ‘एस्केप आर्टिस्ट’, रंजीत होस्कोटे की ‘सेंट्रल टाइम’, अरुंधति  सुब्रमण्यम की ‘वेन गॉड इज एक ट्रैवलर’, केकी एन दारूवाला की ‘फायर अल्टर’ और संपूर्णा चटर्जी  द्वारा अनुवादित जॉय गोस्वामी की ‘सलेक्टेड पोयम्स’ हैं।
 
2 लाख रुपए की राशि वाले इस पुरस्कार की स्थापना इस साल सुहेल सेठ ने दिवंगत सरदार  खुशवंत सिंह की स्मृति में की थी और यह उन भारतीय कवियों के लिए है, जो अंग्रेजी में लिखते हैं  या विभिन्न भारतीय भाषाओं में रचना करने वाले वे कवि जिनकी रचनाओं का अंग्रेजी में अनुवाद  हुआ है। 
 
सेठ ने कसौली साहित्य समारोह में प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर चयनित इन  कवियों के नामों की घोषणा की। निर्णायक मंडल में अशोक वाजपेयी, जीत ताईल, नमिता गोखले,  पवन के. वर्मा और सोली सोराबजी शामिल थे। 

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मैंगो फालूदा आइसक्रीम रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट आम फालूदा

युद्ध या आतंकवाद, सबसे ज्यादा घातक कौन?

4:3 डाइट: हफ्ते में सिर्फ 3 दिन डाइटिंग करके घटाएं वजन, जानिए कैसे करता है ये वेट लॉस प्लान कमाल

गर्मियों में घर पर बनाएं ठंडी और कूल वाटरमेलन आइसक्रीम, जानिए आसान रेसिपी

खीरे के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिलेगा बेदाग निखार, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व

बच्चों की मनोरंजक कविता: ऊधम का घोड़ा

कच्चा या बॉयल्ड बीटरूट, आपकी सेहत के लिए कौन सा है ज्यादा सेहतमंद?

पर्यावरणीय नैतिकता और आपदा पर आधारित लघु कथा : अंतिम बीज