पुस्तकालय मंत्री राकेश शर्मा ने अपने आधार वक्तव्य में इस अनूठी योजना की संपूर्ण जानकारी दी। उनके अनुसार, पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार का स्तरीय समृद्ध साहित्य उपलब्ध हैं लेकिन अलमारियों में बंद पड़ा रहता है दूसरी तरफ पाठक उसके लिए लालायित बना रहता है। इस दुविधा की स्थिति से निपटने के लिए इस योजना ने आकार लिया है।
जिसमें यह तय किया गया कि इंदौ र शहर के विविध क्षेत्रों में 30 प्रमुख ऐसे केन्द्र स्थापित किए जाए जहां आसपास के पुस्तक प्रेमी एकत्र होकर अपनी मनपसंद किताब का वाचन कर सकें। इन पुस्तकों को केन्द्र तक ले जाने का दायित्व भी समिति ने अपने जिम्मे लिया है। यही नहीं अगर केन्द्र पर किसी पाठक की इच्छित पुस्तक नहीं मिली तो अगली बार उसे उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाएगा। साथ ही समय-समय पर पुस्तक चर्चा हेतु सभागार भी नि:शुल्क उपलब्ध काराया जाएगा।
अपने उद्'बोधन में जयदीप कर्णिक,(संपादक, वेबदुनिया) ने कहा कि 'पुस्तकें आपके द्वार' एक आकर्षक योजना है लेकिन जब तक हिन्दी के पाठकों में पढ़ने की धुन, ललक और लत नहीं होगी तब तक द्वार पर पहुंची पुस्तकें भी वांछित लाभ नहीं दिला सकेगी। छपी हुई पुस्तकों को पढ़ने के सुख का मुकाबला इंटरनेट पर उपलब्ध पुस्तकें नहीं कर सकती। बावजूद इसके हमें यह सच नहीं भूलना चाहिए कि इसी आधुनिक माध्यम ने हमें युवाओं की रूचियों से जुड़ने की ताकत दी है।
अच्छे साहित्य और अच्छी रचनात्मक कृतियों से युवा जुड़ना चाहते हैं अगर हमारी उन तक पहुंच नहीं है तो यह हमारी कमी है। हिन्दी में अत्यंत सुंदर और सुसमृद्ध साहित्य उपलब्ध है, आवश्यकता है उसे युवा साथियों से जोड़ने की। उन तक उसे पहुंचाने की। युवाओं द्वारा प्रयुक्त माध्यम को अपनाए बिना यह काम आसान नहीं है। इस संदर्भ में इंटरनेट एक सुयोग्य जरिया हो सकता है। जहां पुस्तकों की सूची ऑनलाइन कर नवप्रकाशित पुस्तकों के उन तक संदेश भेजे जा सकते हैं।
अपने ओजस्वी वक्तव्य में उन्होंने बताया कि भारत में पिछले दिनों की तुलना में 16 प्रतिशत पुस्तकों की बिक्री बढ़ी हैं। लेकिन अफसोस कि इस आंकड़ें में हिन्दी के लेखक, पाठक, प्रकाशक और पुस्तकें शामिल नहीं हैं। यह आकंड़ा अंगरेजी और अन्य भारतीय भाषाओं का है।
उन्होंने इ स अवस र प र घोषणा की, वर्तमान में समिति में उपलब्ध शहर के प्रमुख साहित्यकारों के साक्षात्कार व बाद में देश के वरिष्ठ साहित्यकारों के साक्षात्कार वेबदुनिया के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे।
कार्यक्रम के आरंभ में श्रीमती महाजन का स्वागत वरिष्ठ साहित्यकार चन्द्रसेन विराट ने तथा जयदीप कर्णिक का स्वागत जवाहर चौधरी ने किया। संचालन प्रभु त्रिवेदी ने किया।
इस अवसर पर मौजूद साहित्यकार सूर्यकांत नागर, हरेराम वाजपेई, जवाहर चौधरी, महेश दुबे आदि ने भी संबोधित किया। अंत में साहित्यकारों के साक्षात्कारों की सीडी विमोचित की गई। इसमें चन्द्रसेन विराट, शरद पगारे, विजय बहादूर सिंह, रमेशचन्द्र शाह, जवाहर चौधरी के साक्षात्कार शामिल हैं।
अतिथि द्वय द्वारा 'पुस्तकें आपके द्वार' योजना में स्थापित 30 पुस्तक केन्द्रों के संचालकों को आवश्यक किट प्रदान की गई। (
चित्र सौजन्य: अमोल जैन)