लोकप्रिय लेखक विजयदान देथा का निधन

राजस्थानी लोककथा लेखक 'बिज्जी' नहीं रहे

Webdunia
WD
FILE
राजस्थानी लेखक विजयदान देथा का आज दिल का दौरा पड़ने से बोरंदा गांव में निधन हो गया। उन्होंने राजस्थान की लोक कथाओं को पहचानकर उसे आधुनिक स्वरूप प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई थी।

87 वर्षीय देथा के परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री हैं।

‘बिज्ज ी’ के नाम से लोकप्रिय रहे देथा जीवनभर जोधपुर के पास अपने गांव बोरंदा में ही रहे और उन्होंने अपने सामने आए कई अवसरों को ठुकरा दिया।

राजस्थान की लोक कथाओं को नई पहचान दिलाने वाले देथा को 800 से अधिक लघु कथाएं लिखने का श्रेय प्राप्त है।

उनके करीबी रहे विनोद विट्ठल ने कहा,'उन्होंने इन कथाओं को दस्तावेजी स्वरूप दिया।' साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता देथा को लोक कथाओं में उनके योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था और पिछले साल उन्हें राजस्थान रत्न पुरस्कार से विभूषित किया गया था।

उनकी कहानी ‘दुविध ा’ पर आधारित फिल्म ‘पहेल ी’ उनकी रचना पर बनी अंतिम फिल्म थी। रंगकर्मी हबीब तनवीर ने देथा की लोकप्रिय कहानी ‘चरणदास चो र’ को नाटक का स्वरूप प्रदान किया था और श्याम बेनेगल ने इस पर एक फिल्म भी बनाई थी।

मणि कौल और प्रकाश झा जैसे दिग्गजों ने भी देथा की रचनाओं को बड़े पर्दे पर उतारा था।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है उत्तराधिकारी

हिंदू धर्म से प्रेरित बेबी गर्ल्स के अ से मॉडर्न और यूनिक नाम, अर्थ भी है खास

बिना धूप में निकले कैसे पाएं ‘सनशाइन विटामिन’? जानिए किन्हें होती है विटामिन डी की कमी?

क्या दुनिया फिर से युद्ध की कगार पर खड़ी है? युद्ध के विषय पर पढ़ें बेहतरीन निबंध

शेफाली जरीवाला ले रहीं थीं ग्लूटाथियोन, क्या जवान बने रहने की दवा साबित हुई जानलेवा!

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

खाली पेट पेनकिलर लेने से क्या होता है?

बेटी को दीजिए ‘इ’ से शुरू होने वाले ये मनभावन नाम, अर्थ भी मोह लेंगे मन

चातुर्मास: आध्यात्मिक शुद्धि और प्रकृति से सामंजस्य का पर्व

कॉफी सही तरीके से पी जाए तो बढ़ा सकती है आपकी उम्र, जानिए कॉफी को हेल्दी बनाने के कुछ स्मार्ट टिप्स