मनुष्य की सोच में ब्रह्मांड आ गया

विनोदकुमार शुक्ल का गद्यांश और प्रेरित कृति

रवींद्र व्यास
Ravindra Vyas
WD
विनोद कुमार शुक्ल हिंदी के अप्रतिम कवि हैं। लेकिन उन्होंने गद्यकार के रूप में भी प्रतिष्ठा हासिल की है। नौकर की कमीज, खिलेगा तो देखेंगे तथा दीवार में एक खिड़की रहती थी उनके उपन्यासों ने कथा कहने के अपूर्व-अद्वितीय तरीके खोजे हैं। इस बार संगत में उनके उपन्यास खिलेगा तो देखेंगे से गद्यांश यहाँ प्रस्तुत किया जा रहा है।

एक दिन सुबह एक दृश्य उभरा। यह दृश्य गाँव से दूर था। वहाँ दो पहाड़ी थीं। ये दोनों अटल अल ग- अलग थीं। शाश्वत अल ग- अलग। बरसात के दिन थे। पेड़ बहुत हरे थे। चौड़े चौड़े पत्तों की छोटी छोटी आड़ थी। कहीं महुआ, नीम, आम, पलाश, सागौन के हरे-भरे पेड़ थे।

आगे साल का जंगल था। पहाड़ी मिलकर एक होती तो भी अकेलापन एक समय से इतना था कि अभी तक काटने पर उतना ही रहता। प्रारंभ को अकेलापन था कि कुछ नहीं। पृथ्वी में जो कुछ जीव, जगत, पत्थर, नदी, पहाड़, समुद्र, जंगल, वनस्पति मनुष्य इत्यादि हैं, वे सब पृथ्वी के सोच की तरह हैं। मन की बात की तरह। मनुष्य की सोच में पता नहीं कैसे ब्रह्मांड आ गया था।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

ये किट बनाएगी आपकी छुट्टियों के लुक को स्पेशल और यादगार, नोट कर लें पूरी लिस्ट

समर्स में शरीर की गर्मी बढ़ा देती हैं ये चीजें, पड़ सकते हैं बीमार

kids story : स्टूडेंट का हलवा और ब्रह्म राक्षस

लू लगने के बाद क्या करें? हीट स्ट्रोक से तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये 7 आसान होम रेमेडीज

वेट कम करना पड़ा भारी, सर्जरी के बाद महिला हुई पैरालाइज, जानिए क्या हैं इस बैरिएट्रिक सर्जरी के साइड इफेक्ट्स

सभी देखें

नवीनतम

तुम्हारे रेप के लिए तुम खुद जिम्मेदार, जज की टिप्पणी से फिर मचा बवाल

गीत : महावीर पथ

'हिन्दी योद्धा डॉ. वेदप्रताप वैदिक' पुस्तक लोकार्पित

सुप्रसिद्ध लेखक मनोज भावुक को बेस्ट राइटर अवार्ड

सिखों के 8वें गुरु, गुरु हर किशन की पुण्यतिथि, जानें उनके बारे में