सब कुछ अपरिचय से घिरा है

कवि अशोक वाजपेयी का गद्यांश और प्रेरित कलाकृति

रवींद्र व्यास
Ravindra Vyas
WD
यह पहली सुबह है इस ईसाई संत के प्राचीन कमरे में अकेले। दिन धीरे-धीरे चढ़ रहा है। थोड़ी देर पहले इस कमरे से लगे छोटे से बगीचे में एक रंगीन सी चिड़िया थी। पर प्रायः कोई आवाज नहीं है, कभी-कभी चीजों की अपनी आवाज जैसा कुछ सुनाई देता है।

जैसे चीजें बीच बीच में अलसाकर अँगड़ाई सी ले रही हैं। यों तो होटलों के कमरे भी एकदम अकेले होते हैं पर यहाँ का अकेलापन कुछ अलग है, उसमें कुछ रहस्य, कुछ भय सा है। कोई नहीं आता पर लगता रहता है कि कहीं से कोई प्राचीन पुरुष निकल आएगा। कल रात जब यहाँ पहुँचे तो एकदम सुनसान था, रोशन सुनसान।

फिर भी जैसे हम प्राचीनता के किसी पवित्र से अवसाद में कोई फूहड़ सा खलल डाल रहे हों। यहाँ सब कुछ शांत है मानो अनुग्रह की अटूट अनंत असमाप्य प्रतीक्षा है।

चीजें आसपास सब कुछ अपरिचय से घिरा है। हम सब कुछ धीरे-धीरे ही जानते हैं भले एक अधीर समय में रहते हैं और फँसे हैं। चीजें भी हमें धीरे-धीरे ही जानना शुरू करती है। जैसे सामने की एक खिड़की और उसके पार एक पुरानी पत्थर की ऊँची दीवार या इधर बगल की आयताकार खिड़की से दीखता दीवार का उतना ही बड़ा हिस्सा, इनमें से किसी ने अभी तक मुझे देखा नहीं है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है उत्तराधिकारी

हिंदू धर्म से प्रेरित बेबी गर्ल्स के अ से मॉडर्न और यूनिक नाम, अर्थ भी है खास

बिना धूप में निकले कैसे पाएं ‘सनशाइन विटामिन’? जानिए किन्हें होती है विटामिन डी की कमी?

क्या दुनिया फिर से युद्ध की कगार पर खड़ी है? युद्ध के विषय पर पढ़ें बेहतरीन निबंध

शेफाली जरीवाला ले रहीं थीं ग्लूटाथियोन, क्या जवान बने रहने की दवा साबित हुई जानलेवा!

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

खाली पेट पेनकिलर लेने से क्या होता है?

बेटी को दीजिए ‘इ’ से शुरू होने वाले ये मनभावन नाम, अर्थ भी मोह लेंगे मन

चातुर्मास: आध्यात्मिक शुद्धि और प्रकृति से सामंजस्य का पर्व

कॉफी सही तरीके से पी जाए तो बढ़ा सकती है आपकी उम्र, जानिए कॉफी को हेल्दी बनाने के कुछ स्मार्ट टिप्स