जीवन से बड़ी नहीं हो सकती है रचना

ख्यात कवि रघुवीर सहाय की कविता और प्रेरित कलाकृति

रवींद्र व्यास
Ravindra Vyas
WD
जीवन की तरफ देखो तो यह उतना ही सहज लगता है जितना पानी का बहना, फूल का खिलना और फिर किसी हवा का चलना और उससे किसी हरे पेड़-पौधों का लय में हिलना। वे बारिश के पानी में नहाकर कितने ताजादम और खूबसूरत लगते हैं। बारिश के बाद निकली धूप इन्हें और चमकदार बना देती है। ये कितने सहज और फिर भी अपने में कितने भरपूर सौंदर्य से लुभाते हैं।

यह प्रकृति का ही जादू है कि हम उसके करीब जाते ही सहज-सरल हो जाते हैं। हमारी सारा भारीपन हवा हो जाता है और हम नैसर्गिक ढंग से जीवन का आनंद उठा पाते हैं।

लेकिन क्या हम कुछ रचते हुए भी इसी तरह हलके और सहज-सरल बने रह सकते हैं? यानी हम अपने किसी भी अनुभव को व्यक्त करते हुए उतने ही सहज रह पाते हैं जितना सहज पानी रहता है अपने स्वभाव में, जितना हरा रंग रहता है अपने स्वभाव में, जितनी हल्की रहती है हवा। या हम अपने अनुभव को व्यक्त करने के लिए हमेशा एक अद्वितीय भाषा की तलाश में रहते हैं।

उसे व्यक्त करने के लिए किसी अद्वितीय और अनूठी शैली की खोज में रहते हैं। जैसे जो अभिव्यक्त करेंगे वह जीवन से बड़ा हो जाएगा। शायद नहीं। हम अक्सर अपने जीवन में भी कई तरह के बोझ से लदे होते हैं और उस जीवन से मिले अनुभव को व्यक्त करने के लिए भी कितने सारे बोझ से लदे होते हैं।

इसीलिए कितनी सादगी और सरलता से हिंदी के ख्यात कवि रघुवीर सहाय ने मार्मिक कविता लिख दी है। यह उतनी ही सरल सहज है और किसी भी तरह का बोझ नहीं है। अपनी हल्का होता हूँ शीर्षक कविता में वे लिखते हैं -

किसी बड़ी कविता की रचना में
मैं जितना फालतू बोझ कम करता हूँ
उतना ही हल्का होता हूँ
जीवन से बड़ी नहीं हो सकती है रचना
अच्छा लिखने का अभियान एक बोझ है
भाषा पर लाद कर उसे तुम चल न दो।

यह एक छोटी सी कविता जीवन और कविता के बीच संबंध को कितनी विचलित कर देने वाली मार्मिकता से व्यक्त कर देती है। जीवन की कविता लिखता हुआ यह कवि एक साथ सचेत और सहज है। यह कितना बड़ा दुर्भाग्य है कि आज कई रचनाकार रचने के लिए बल्कि अच्छा लिखने के अभियान में लगे हैं और वही उनके लिए एक बोझ भी बन गया है।

यही कारण है कि साहित्य में भाव और सरलता धीरे धीरे गायब होते जा रहे हैं और अच्छा लिखने का अभियान एक बोझ बन गया है। वह अपनी भाषा को इस अच्छा लिखने का बोझ लादकर चल देता है। जिसमें न जीवन होता है, न कविता होती है और न ही कोई मर्म होता है। बस होता है एक बोझ।

क्या हम अपने जीवन से भी औ र रचना जगत से भी अच्छे लिखने के अभियान के बोझ से मुक्त हो सकेंगे?

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, जानिए चौंकाने वाले कारण

बहुत भाग्यशाली होते हैं इन 5 नामाक्षरों के लोग, खुशियों से भरा रहता है जीवन, चैक करिए क्या आपका नाम है शामिल

करोड़पति होते हैं इन 5 नामाक्षरों के जातक, जिंदगी में बरसता है पैसा

लाइफ, नेचर और हैप्पीनेस पर रस्किन बॉन्ड के 20 मोटिवेशनल कोट्स

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

सभी देखें

नवीनतम

मिलिंद सोमन की मां 85 साल की उम्र में कैसे रखती हैं खुद को इतना फिट, जानिए उनके फिटनेस सीक्रेट

फिर से फैल रहा है कोरोना, रखें ये 6 सावधानियां

ये हेल्दी फैट्स हार्ट को रखते हैं दुरुस्त, कोलेस्ट्रॉल भी रहता है कंट्रोल

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, जानें पर्यावरण संरक्षण पर 20 प्रेरणादायक और प्रभावी स्लोगन