बस इतनी ही है कहानी

फर्नांदो पेसोआ की कविता और चित्रकृति

रवींद्र व्यास
Ravindra Vyas
WD
सबकी अपनी कहानी होती है या कहें कि सब की अपनी कहानियाँ होती हैं। सुबह-शाम और रात। और फिर सुबह-शाम और रात। और इन लगातार बीतते दिनों में हमारा जीवन कतर ा- कतरा टपकता रहता है। कई बार इसकी आवाज किसी को सुनाई नहीं देती। कई बार हमें ही हमारे जीवन की आवाज सुनाई नहीं देती। यह जीवन इतना सामान्य है कि लगता है कुछ घटित ही नहीं हो रहा है और कभ ी- कभी लगता है कि इस जीवन में इतना असामान्य घटित होता है कि कहानियाँ बनती चली जाती हैं।

हम अपने आसपास ही नजर दौड़ाएँ तो कितने चेहरे, कितने लोग और उनका बीतता जीवन देख सकते हैं, महसूस कर सकते हैं। पुर्तगाल के महान कवि फर्नांदो पेसोआ ने एक इतनी साद कविता लिखी है, इतने सादा व्यक्ति पर कि वह उसके जीवन के दर्द बहुत धीमे से चुपचाप बयाँ कर जाती है। और लगता है यह कहानी सालोमन की नहीं हमारी अपनी ही कहानी है।

तो पढ़िए पेसोआ की यह कहानी एक कविता के रूप में।

बस इतनी ही है सालोमन वेस्ट की कहानी
दिखता था हमेशा हड़बड़ी में पर जल्दी कभी न थी उसे
वह झींकता, मशक्कत करता जानवरों की तरह
लेकिन अन्त में किया कुछ नहीं उसने
बस इतनी ही है सालोमन वेस्ट की कहानी

उसने इच्छा करने और उन्हें पाने की मेहनत में जीवन बिताया
और कुछ बना ही नहीं उसके जीवन का
दर्द और पसीने के बावजूद वह किया करता था मशक्कत
लेकिन किसी काम नहीं आया वह सारा
बस इतनी ही है सालोमन वेस्ट की कहानी

बाक़ी की चीज़ें शुरू होती थीं ख़त्म नहीं
और बहुत सारा जो किया जाना था नहीं किया गया
तमाम ग़लत चीज़ों को सुधारा नहीं गया
बस इतनी ही है सालोमन वेस्ट की कहानी

हर दिन की नई योजनाओं से मिलता था धोखा
तो भी हर दिन था बाक़ी दिनों सा
इन्हीं के बीच वह जिया और मरा
वह ख़ुद को चिढ़ाता ख़ुद ही चिन्ता करता था
वह भागा, फ़िक्रमन्द रहा और रोया
लेकिन कुछ और नहीं कहा जा सकता उसके जीवन को लेक र
सिवाय इन दो साफ़ तथ्यों के -
वह जिया और मरा।
बस इतनी ही है सालोमन वेस्ट की कहानी

क्या हमारी जीवन भी इन दो तथ्यों से ही मिलकर नहीं बनता कि हम जीते हैं और मरते हैं। लेकिन कोई कवि ही है जो इस जीने और मरने के बीच जीवन के मर्म को उसके दर्द को उसकी असल कहानी को देख लेता है, समझ लेता है और महसूस कर लेता है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, जानिए चौंकाने वाले कारण

बहुत भाग्यशाली होते हैं इन 5 नामाक्षरों के लोग, खुशियों से भरा रहता है जीवन, चैक करिए क्या आपका नाम है शामिल

करोड़पति होते हैं इन 5 नामाक्षरों के जातक, जिंदगी में बरसता है पैसा

लाइफ, नेचर और हैप्पीनेस पर रस्किन बॉन्ड के 20 मोटिवेशनल कोट्स

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

सभी देखें

नवीनतम

हिंदी साहित्य के 15 शीर्ष उपन्यास जिन्हें पढ़े बिना अधूरा है किसी पाठक का सफर

स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की मौत कैसे हुई?

अंतरिक्ष में नई कहानी लिखने की तैयारी, शुभ हो शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा

बीमारियों से बचना है तो बारिश में रखें ये 10 सावधानियां

मिलिंद सोमन की मां 85 साल की उम्र में कैसे रखती हैं खुद को इतना फिट, जानिए उनके फिटनेस सीक्रेट