हिन्दी कविता : नहीं जानती क्यों

स्मृति आदित्य
सोमवार, 13 अक्टूबर 2014 (15:13 IST)
नहीं जानती क्यों 
अचानक सरसराती धूल के साथ 
हमारे बीच 
भर जाती है आंधियां
और हम शब्दहीन घास से 
बस नम खड़े रह जाते हैं 
 
नहीं जानती क्यों 
अचानक बह आता है 
हमारे बीच 
दुखों का खारा पारदर्शी पानी 
और हम अपने अपने संमदर की लहरों से उलझते 
पास-पास होकर 
भीग नहीं पाते... 


 
 
नहीं जानती क्यों
हमारे बीच महकते सुकोमल गुलाबी फूल 
अनकहे तीखे दर्द की मार से झरने लगते हैं और 
उन्हें समेटने में मेरे प्रेम से सने ताजा शब्द 
अचानक बेमौत मरने लगते हैं..
नहीं जानती क्यों.... 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन टिप्स को अपनाने से आपके बच्चों के साथ हमेशा अच्छे रहेंगे रिलेशन, बहुत काम की हैं ये बातें

सोते समय क्या बालों को बांधकर रखना है सही, जानिए है बालों की सेहत के लिए राइट चॉइस

इस फल के साथ इसके बीज भी हैं सेहत के लिए वरदान, जानिए फ़ायदे और इस्तेमाल के तरीके

Diet Tip : कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं अदरक, दिल की सेहत के लिए है गुणकारी

गर्भावस्था में क्यों बनी रहती है पैरों में सूजन, जानिए कारण और उपचार

सभी देखें

नवीनतम

भीड़ भरी दुनिया में अकेलेपन की भीड़!

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

World cancer day: कैंसर से बचने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए और क्या खाएं?

कौन हैं भारतीय मूल की सिंगर चंद्रिका टंडन जिन्होंने ग्रैमी जीतकर रचा इतिहास, पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूयी से क्या है रिश्ता

यमुना में जहर डालने के आरोप की राजनीति डरावनी