माँ के चरणों में जन्नत है

Webdunia
शोभा रानी तिवारी
NDND
माँ से बड़ा न कोई जग में

न पैसा ना दाम

माँ शब्द में समाया है, यह संपूर्ण ब्रह्माण्ड।

माँ के चरणों में जन्नत है,

और आँखों में प्यार है

ममता है उनके आँचल में

और आँगन में बहार है।

फूलों का समर्पण उनमें

त्याग की ऊँचाई है,

उनका हृदय विशाल सागर सा

विचारों की गहराई है।

WDWD
माँ परिवार के नींव का पत्थर

वही जगत की धुरी है।

माँ के बिना इस सृष्टि की कल्पना अधूरी है।

स्नेह जल से बगिया को सींच

चहुँ दिशा में खुशबू फैलाती है,

पथ प्रदर्शक बनकर हरदम

प्रगति का मार्ग दिखलाती है।

माँ ही मेरी, पूजा अर्चना

वे ही मेरी शक्ति हैं,

वे ही मेरी आराधना

वे ही मेरी भक्ति हैं।

WDWD
एक दो तीन नहीं

माँ असंख्य गुणों की खान हैं।

इसलिए सारी दुनिया में

माँ सबसे महान हैं।

आशीष का हाथ सदा रहे सिर पर

यही हमारी आशा है।

हर जन्म में तुम्हें ही पाएँ

यही अभिलाषा है।

साभार : लेखिका 08
Show comments

मैंगो फालूदा आइसक्रीम रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट आम फालूदा

युद्ध या आतंकवाद, सबसे ज्यादा घातक कौन?

4:3 डाइट: हफ्ते में सिर्फ 3 दिन डाइटिंग करके घटाएं वजन, जानिए कैसे करता है ये वेट लॉस प्लान कमाल

गर्मियों में घर पर बनाएं ठंडी और कूल वाटरमेलन आइसक्रीम, जानिए आसान रेसिपी

खीरे के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिलेगा बेदाग निखार, हर कोई करेगा तारीफ

जयंती विशेष: क्या थी राजा राम मोहन राय की सती प्रथा के खिलाफ आंदोलन की कहानी, कैसे बने महान समाज सुधारक

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व

बच्चों की मनोरंजक कविता: ऊधम का घोड़ा

कच्चा या बॉयल्ड बीटरूट, आपकी सेहत के लिए कौन सा है ज्यादा सेहतमंद?