यही खूबसूरत लम्हा रहा होगा

-साधना भाया

Webdunia
NDND
वह लड़की

दुनिया की निगाहों से

छुपाकर...गुपचुप

मोहब्बत के कसीदे

काढ़ती है और अगले पल

घबराकर उन्हें उधेड़ भी देती है

इसी कश्मकश में सारी रात

मधुमालती की झुरमुट में

हथेलियों पर गाल टिकाये

सफेद से गुलाबी होती पंखुरियों को

देखने में गुजार देती है।

हवाओं में बौराती नर्गिसी गंध

तारों जड़े आसमान में

डोलता जर्द चाँद

और नीले समुंदर को

जिस लम्हे ने बाँधा होगा शब्दों में

यकीनन यह वही खूबसूरत लम्हा रहा होगा

जो उस लड़की के होठों पर कविता बन मचला होगा

धड़कनों में पहली किलकारी बन गूँजा होगा

यह वही रेशमी लम्हा रहा होगा

जब कँपकँपाती उँगली ने... हौले से

ढलका दी होगी

मुद्दत से ठिठकी

ओस की बूँद और अधखिला गुलाब

पंखुरी-पंखुरी हो गया होगा

यकीनन उस लड़की की

नि:शब्द प्रेम कहानी में

यही खूबसूरत लम्हा रहा होगा।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : कौन सा था वो गाना जिसे सुनकर सुसाइड कर लेते थे लोग?

21 जून को रात सबसे छोटी क्यों होती है? जानें कारण और रोचक जानकारी

किडनी कैंसर जागरूकता दिवस: समय पर जांच और इलाज तो किडनी कैंसर से पीड़ितों की बच सकती है जान

कमजोर आंखों के लिए आज से शुरू कर दें इन योगासनों का अभ्यास

योग: तन, मन और आत्मा के मिलन का विज्ञान