वसन बासंती लेगी

Webdunia
- सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'

WD
रूखी री यह डाल,
वसन बासंती लेगी।

देख, खड़ी करती तप अपलक,
हीरक-सी-समीर-माला जप,
शैलसुता 'अपूर्ण-अशना'
पल्लव-वसना बनेगी-
वसन बासंती लेगी।

हार गले पहना फूलों का,
ऋतुपति सकल सुकूत कूलों का
स्नेह सरस भर देगा उर-भर,
स्मर हर को वरेगी-
वसन बासंती लेगी।

मधुव्रत में रत वधू मधुर फल
देगी जग को स्वाद-तोष-दल
गरलामृत शिव आशुतोष-बल
विश्व सकर नेगी-
वसन बासंती लेगी।

सखि वसंत आय ा

सखि वसंत आया
भरा हर्ष वन के मन,
नवोत्कर्ष छाया।
किसलय-वसना नव-वय-लतिका
मिली मधुर प्रिय-उर तरु-पतिका
मधुप-वृन्द बन्दी-
पिक-स्वर नभ सरसाया।
लता-मकुल-हार-गन्ध भार भर
वही पवन बंद मंद मंदतर
जागी नयनों में वन-
यौवन की माया।
आवृत सरसी-उर-सरसिज उठे
केशव के केश कली के छूटे
स्वर्ण-शस्य-अञ्चल
पृथ्वी का लहराया।

( अपरा से)

Show comments

पंजीरी भोग क्या है, क्यों है भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास, महत्व और आज की पीढ़ी की भूमिका

भारत के साथ ये 5 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी का जश्न, जानिए नाम

स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं ये 5 बेहतरीन तिरंगे व्यंजन

जन्माष्टमी पर अपनाएं श्री कृष्ण नीति के ये 5 गुण, सफलता चूमेगी आपके कदम

हर घर तिरंगा.. हर मन तिरंगा...

पहाड़ों पर क्यों ज्यादा होती हैं बादल फटने घटनाएं, जानिए क्या होता है बादल फटना

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं: लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर, 15 अगस्त पर भेजें ये खास मैसेज

स्वतंत्रता दिवस: गौरव, बलिदान, हमारी जिम्मेदारी और स्वर्णिम भविष्य की ओर भारत

श्रीकृष्ण का प्रिय और जन्माष्टमी विशेष माखन-मिश्री का भोग कैसे बनाएं, नोट करें रेसिपी