सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे

संकलन-फेसबुक

Webdunia
सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे

छोड़ो मेहंदी खड़ग संभालो
खुद ही अपना चीर बचा लो
द्यूत बिछाए बैठे शकुनि,
... मस्तक सब बिक जाएंगे
सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोविंद ना आएंगे |

कब तक आस लगाओगी तुम, बिक़े हुए अखबारों से,
कैसी रक्षा मांग रही हो दुशासन दरबारों से
स्वयं जो लज्जा हीन पड़े हैं
वे क्या लाज बचाएंगे
सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो अब गोविंद ना आएंगे

कल तक केवल अंधा राजा, अब गूंगा-बहरा भी है
होंठ सिल दिए हैं जनता के, कानों पर पहरा भी है
तुम ही कहो ये अश्रु तुम्हारे,
किसको क्या समझाएंगे?
सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोविंद ना आएंगे....
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पंजीरी भोग क्या है, क्यों है भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास, महत्व और आज की पीढ़ी की भूमिका

भारत के साथ ये 5 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी का जश्न, जानिए नाम

स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं ये 5 बेहतरीन तिरंगे व्यंजन

जन्माष्टमी पर अपनाएं श्री कृष्ण नीति के ये 5 गुण, सफलता चूमेगी आपके कदम

सभी देखें

नवीनतम

पहाड़ों पर क्यों ज्यादा होती हैं बादल फटने घटनाएं, जानिए क्या होता है बादल फटना

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं: लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर, 15 अगस्त पर भेजें ये खास मैसेज

स्वतंत्रता दिवस: गौरव, बलिदान, हमारी जिम्मेदारी और स्वर्णिम भविष्य की ओर भारत

श्रीकृष्ण का प्रिय और जन्माष्टमी विशेष माखन-मिश्री का भोग कैसे बनाएं, नोट करें रेसिपी

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन यह 5 कार्य जरूर करना चाहिए