हिन्दी कविता : इस धरा पर आदमी यदि नि:स्वार्थ होता

राकेशधर द्विवेदी
इस धरा पर आदमी यदि,
नि:स्वार्थ होता।


 
तो किसी सुन्दर कविता,
का भावार्थ होता।
 
न होते दंगे-फसाद,
न होता जातिवाद।
धर्म के नाम पर,
न इतना बकवास होता।
 
कर्म न होते हुए इस कदर,
बुरे उसके।
न जमाने की बुराइयों, 
का पैरोकार होता। 
 
हर तरफ सुख-शांति होती,
मंगल गीत बजता।
बड़े-बुजुर्गों के मन,
में न अवसाद होता।
 
गीत बजते होली के,
हर दिन यहां पे।
हर किसी के दिल में,
इत्मीनान होता।
 
जलते दीये दिवाली,
के हर रोज घर में।
अंधेरा न दिलों में, 
आबाद रहता।
 
गले मिलता आदमी,
हर एक आदमी से।
न दिल में कोई रंज होता,
न मन में कोई मलाल होता।
 
न भूख से मरता कोई,
न जिंदगी बदहाल होती।
केवल तरक्की और,
विकास के कारण,
हर शख्स खुशहाल होता। 
 
इस धरा पर आदमी यदि,
नि:स्वार्थ होता।
तो किसी सुन्दर कविता,
का भावार्थ होता।
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

सावन में हुआ है बेटे का जन्म तो लाड़ले को दीजिए शिव से प्रभावित नाम, जीवन पर बना रहेगा बाबा का आशीर्वाद

बारिश के मौसम में साधारण दूध की चाय नहीं, बबल टी करें ट्राई, मानसून के लिए परफेक्ट हैं ये 7 बबल टी ऑप्शन्स

इस मानसून में काढ़ा क्यों है सबसे असरदार इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक? जानिए बॉडी में कैसे करता है ये काम

सभी देखें

नवीनतम

क्यों आते हैं Nightmares? बुरे सपने आने से कैसे खराब होती है आपकी हेल्थ? जानिए वजह

बारिश के मौसम में बैंगन खाने से क्या होता है?

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

पवित्र, पावन, मनभावन सावन पर पढ़ें जोरदार निबंध, जानिए नियम, तिथियां और महत्व

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं...हर मन में बसे भगवंत शिव हैं, भक्ति से सराबोर सावन की शुभकामनाएं