Hanuman Chalisa

मिल-जुलकर रहने की सीख देती कविता : यह सबको समझातीं नदियां...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
बहुत दूर से आतीं नदियां,
बहुत दूर तक जातीं नदियां। 
थक जातीं जब चलते-चलते, 
सागर में खो जातीं नदियां। 


 
गड्ढे, घाटी, पर्वत, जंगल,
सबका साथ निभातीं नदियां। 
मिल-जुलकर रहना आपस में,
यह सबको समझातीं नदियां। 
 
खेत-खेत को पानी देतीं, 
तट की प्यास बुझातीं नदियां। 
फसलों को हर्षा-हर्षाकर, 
हंसती हैं, मुस्कातीं नदियां। 
 
घाट कछारों और पठारों,
सबका मन बहलातीं नदियां। 
सीढ़ी पर हंसकर टकरातीं, 
बलखातीं, इठलातीं नदियां। 
 
गर्मी में जब तपता सूरज, 
बन बादल उड़ जातीं नदियां। 
पानी बरसे जब भी झम-झम, 
रौद्र रूप धर आतीं नदियां। 
 
जब आता है क्रोध कभी तो,
महाकाल बन जातीं नदियां। 
जंगल, पशु, इंसान घरों को,
बहा-बहा ले जातीं नदियां। 
 
सूखे में पर सूख-सूखकर, 
खुद कांटा बन जातीं नदियां। 
पर्यावरण बचाना होगा, 
चीख-चीख चिल्लातीं नदियां। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप के जन्म के 5 रोचक किस्से

अगला लेख