हिन्दी कविता : भूख...

सुशील कुमार शर्मा
(रामेन्द्र कुमार की कहानी END and MEANS के हिस्से का काव्य रूपांतरण)


 
बिरजू, 
एक चोर!
 
सिद्ध स्वामी अरवसु के, 
प्रवचन का पड़ा प्रभाव, 
बन गया स्वामी का शिष्य।
 
एक दिन स्वामी के आदेश पर रात में, 
ढूंढने गया लकड़ी,
एक गांव में कड़कड़ाती ठंड थी, 
बंद थे दरवाजे सभी घरों के,
सिर्फ एक झोपड़ी से रोशनी आ रही थी।
 
देखा एक अजीब दृश्य,
एक औरत चूल्हे के सामने बैठी थी, 
और गर्म तवे पर छिड़क रही थी पानी बार-बार, 
एक कोने में भूखे-नंगे बच्चे सिमटे सो रहे थे।
 
बिरजू ने पूछा- देवी यह क्या कर रही हो? 
बोली- घर में नहीं है अन्न का दाना, 
तवे पर पानी छिड़ककर, 
उन्हें आभास दिला रही हूं, 
कि खाना पक रहा है।
 
और वो सो जाएंगे, 
इस आभास में, 
भूखे पेट, 
नि:शब्द।
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पापा सिर्फ शब्द नहीं, पूरी जिंदगी का सहारा हैं...फादर्स डे पर इमोशनल स्पीच

वॉकिंग या जॉगिंग करते समय ना करें ये 8 गलतियां, बन सकती हैं आपकी हेल्थ की सबसे बड़ी दुश्मन

मानसून में हार्ट पेशेंट्स की हेल्थ के लिए ये फूड्स हैं बेहद फायदेमंद, डाइट में तुरंत करें शामिल

फादर्स डे पर पापा को स्पेशल फील कराएं इन खूबसूरत विशेज, कोट्स और व्हाट्सएप मैसेज के साथ

क्या आपको भी ट्रैवल के दौरान होती है एंग्जायटी? अपनाएं ये टॉप टिप्स और दूर करें अपना हॉलिडे स्ट्रेस

सभी देखें

नवीनतम

याददाश्त बढ़ाने के लिए आज से ही छोड़ दें अपनी ये 8 आदतें, दिमाग पर डालती हैं बुरा असर

मन सच्चा, कर्म अच्छा और बाकी सब महादेव की इच्छा... पढ़ें शिव जी पर लेटेस्ट कोट्स

हादसों पर 10 मशहूर शेर

स्किन के लिए जादुई है ग्रीन टी की पत्तियां, जानिए इससे बनने वाले ये 3 खास फेस पैक्स के बारे में

फादर्स डे 2025: पिता कब हो जाते हैं दुखी, जानिए 5 खास कारण

अगला लेख