Hanuman Chalisa

नई कविता : देखते रहते हैं राह...

Webdunia
देवेंन्द्र सोनी
खिड़की के पास बैठकर
देखते हैं वे हमेशा ही
सूनी निगाहों से अपलक
उस ओर, जहां से -
बंधी है थोथी उम्मीद उनकी।
 
एक राह निकलती है -  
जो जोड़ती है, उनके घर को। 
दिखता है खिड़की से हर मंजर
जो उछलता-कूदता चलता है 
दिन-रात उस राह पर।
 
इसी राह से आशा है उन्हें
कि लौटा लाएगी जरूर 
एक न एक दिन 
विदेश गए अपने नाती-पोतों
और बेटा-बहू को।
 
अरसा बीत गया है देखे उन्हें
थक गई हैं आंखें 
बाट जोहते-जोहते
खिड़की पर बैठकर ।
 
मन मसोस कर रह जाती है
बुढ़िया भी अब उनकी
झल्ला कर देती है ताना
खिड़की से तांका-झांकी करने का।
खुलकर दे नहीं सकती दिलासा
तो आरोप यही लगाती है।
 
छुप-छुप कर छुपा लेती है आंसू
एहसास नहीं होने देती है, 
पर दुनिया देखी जिस बुढ़ऊ ने
वो कैसे इससे अनजान रहे ?
 
आस बंधा कर एक-दूजे को
तकते रहते हैं, दोनों ही राह सदा ।
जीवन की भी तो हो गई है संध्या
देखो, सूरज भी तो अब अपने घर चला।
 
आएंगे बच्चे भी घर अपने
सूरज के ढलते ही, पर
मन में है यह डर बसा-
मौन निशा के अंधकार में 
देखेंगे फिर वे उन्हें कैसे भला ?
 
दर्द नहीं यह एक पिता का,
कई पिता हैं, ऐसे बेचारे
बच्चे ही समझें अब तो
रहें पास बनकर सहारे ।
 
धन-दौलत तो है चंचला
कभी न कभी मिल ही जाएगी।
छूट गया यदि साथ मात-पिता का
हो न सकेगी फिर इनकी भरपाई।
 
वक्त अभी भी है बच्चों ,
निर्णय तुमको करना है
वक्त यही फिर-फिर लौटेगा
जिससे तुम्हें भी गुजरना है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख