Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तिरंगे को सलाम :आज नमन तिरंगे को सभी बारम्बार करें...

हमें फॉलो करें तिरंगे को सलाम :आज नमन तिरंगे को सभी बारम्बार करें...
webdunia

डॉ. अंजना चक्रपाणि मिश्र

साहस आत्मबलिदान स्वरूप
रंग वीरों का केसरिया, 
हृदय से उसका सम्मान करें !
श्वेत रंग परिचायक शांति का 
पवित्रता का ये आह्वान करे !
अशोक चक्र की धर्मचक्र प्रतीक चौबीस तीलियां
चहुंमुखीं विकास का प्रतिनिधित्व करे!
हरा रंग प्रतीक हमारे समृद्धि का 
हरा-भरा भारत का शृंगार करे
देश का गौरव और स्वतंत्रता का ये परचम,
शीश उठा जन,गण,मन का गान करें
आज नमन तिरंगे को सभी बारम्बार करें !!
आज नमन तिरंगे को सभी बारम्बार करें !!
स्वयं मैं ही -
डॉ.अंजना चक्रपाणि मिश्र

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दी कविता : चौबीस ती‍लियों वाला तिरंगा ध्वज