Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कविता : किन्नर कौन?

Advertiesment
किन्नर
किन्नर कौन?
वो जो धर्म की आड़ में 
अस्मत लूटता है।
 
या वो जो पांच साल की 
बच्ची को कामुकता से देखता है
या वो जो पांच साल के प्रद्युम्न
का स्कूल में गला रेत देता है।
 
किन्नर कौन?
वो जो अपनी बूढ़ी मां को
वृद्धाश्रम छोड़कर आता है।
वो जो अबलाओं को पीटता है
वो जो किसानों को फांसी पर
लटकाकर राजनीति करता है।
 
किन्नर वो है जो
गरीब का हक मारकर
कालेधन के ढेर लगाता है।
जो शिक्षा को नीलाम कर
प्रतिभाओं को दम तोड़ने 
के लिए मजबूर करता है।
 
किन्नर वो है जो
मासूमों को ड्रग्स पिलाकर
धकेल देता है मौत के मुंह में।
जो बेटियों को चंद सिक्कों
में बेचकर कर देता है जीवन
नरक से भी बदतर।
 
किन्नर सिर्फ शरीर से नहीं
आचरण से भी होते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

3 मार्च को बुध आएंगे मीन राशि में, क्या होगा 12 राशियों पर असर...




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi