Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिन्दी कविता : किस्मत

हमें फॉलो करें हिन्दी कविता : किस्मत
webdunia

देवेन्द्र सोनी

अक्सर ही हम 
रोना रोते रहते हैं 
अपनी फूटी किस्मत का 
चाहे हमको मिला हो 
कितना भी, अधिक क्यों न !
 
नही होता आत्म संतोष 
कभी भी हमको 
चाहते ही हैं - 
और अधिक, और अधिक ।
 
ये कैसी चाहत है, सोचा है कभी !
 
मिलता है जितना भी हमको 
वह सदा ही होता है 
हमारी सामर्थ्य के अनुरूप।
 
मानना होगा इसे और 
करना होगा संतोष 
क्योंकि - वक्त से पहले और
किस्मत से ज्यादा नहीं मिलता 
किसी को भी, कभी भी कुछ।
 
किस्मत भी बनाना पड़ता है -
सदैव कर्मरत रहकर।
 
कर्मों का यही हिसाब देता है
हमको वह फल, जो आता है
इस लोक और परलोक में 
दोनों ही जगह काम।
 
बनती है जिससे फिर 
नए जन्म की किस्मत हमारी।
 
समझ लें इसे और करें -
निरंतर मेहनत, सद्कर्म ।
 
रखें संतोष, मानकर यह 
किस्मत से हम नहीं 
हमसे है किस्मत।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए शिर्डी के साईं बाबा के बारे में 12 तथ्य...