Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : कबीर तुम कहां हो?

Webdunia
दीप्ति गुप्ता
 
कबीर तुम कहां हो ? 
आज इस युग को तुम्हारी जरूरत है,
भटके हुओं को तुम्हारी वाणी की जरूरत है,
भूले हुओं को दिशा की जरूरत है
 
 
तुमने कहा -- 
 
'जो नर बकरी खात है, ताको कौन हवाल '
 
पर अब नर ही नर को खात है, बुरा धरती का हाल ! 
 
कबीर तुम कहां हो? 
आज इस युग को तुम्हारी जरूरत है,
भटके हुओं को तुम्हारी वाणी की जरूरत है,
भूले हुओं को दिशा की जरूरत है,
 
तुमने कहा -- 
 
'मन के मतै न चालिए '
 
पर - अब, मन के मतै ही चालिए, स्वाहा सब कर डालिए ! 
 
कबीर तुम कहां हो ? 
आज इस युग को तुम्हारी जरूरत है,
भटके हुओं को तुम्हारी वाणी की जरूरत है,
भूले हुओं को दिशा की जरूरत है,
 
तुमने कहा -- 
 
'तू-तू करता तू भया, मुझ में रही न हूं '
पर अब - तू तू मैं मैं हो रही, हर मन में बसी है 'हूं',
 
कबीर तुम कहां हो? 
आज इस युग को तुम्हारी जरूरत है
भटके हुओं को तुम्हारी वाणी की जरूरत है,
भूले हुओं को दिशा की जरूरत है,
 
तुमने कहा -- 
 
'राम नाम निज पाया सारा, अविरथ झूठा सकल संसारा',
पर अब-राम नाम तो झूठा सारा, सुंदर, मीठा लगे संसारा,
 
कबीर तुम कहां हो? 
आज इस युग को तुम्हारी जरूरत है,
भटके हुओं को तुम्हारी वाणी की जरूरत है,
भूले हुओं को दिशा की जरूरत है,
 
तुमने ठीक ही कहा था --
 
'झीनी झीनी बीनी चदरिया, ओढ़ के मैली कीन्ही चदरिया'
आज हुआ बुरा हाल यूं उसका, मैल से कटती जाए चदरिया !
 
कबीर तुम कहां हो? 
आज इस युग को तुम्हारी जरूरत है,
भटके हुओं को तुम्हारी वाणी की जरूरत है,
भूले हुओं को दिशा की जरूरत है। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

summer cooling tips: नौतपा में आग उगलेगी धरती, जानें Nautapa में घर पर राहत पाने के 7 घरेलू तरीके

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

अगला लेख