नई कविता - किताबी ज्ञान भी

Webdunia
देवेंन्द्र सोनी
कहते हैं -
कहीं से भी मिले ज्ञान
आत्मसात करना चाहिए उसे
पर साथ ही इसके
जरूरी है किताबी ज्ञान भी 
 
नींव होता है यह
जीवन की आधारशिला का 
 
पैठ कर ही इसमें हुआ है, हम को
धर्म-कर्म और अध्यात्म का भान
हुए हैं इसी से अन्वेषण नित नए
जिनसे निकलती है वह राह जो
करती है हमारे लिए -
सुख-सुविधा, स्वास्थ्य, शिक्षा और
आधुनिकता का मार्ग प्रशस्त ।
 
किताबी ज्ञान से ही निकला है
मोबाइल, कम्प्यूटर और लैपटाप
बदल कर रख दी है जिसने
दुनिया हमारी 
 
किताबों से ही सीखा है हमने
जोड़-घटाना और गुणा -भाग
जो तय करता है 
जिंदगी का फलसफा हमारी 
 
किताबी ज्ञान महज ज्ञान या
किवदंती नहीं है
यह करता है अच्छे और बुरे 
कर्मों का हमारे प्रतिपल हिसाब भी 
 
जरूरी है
अनुभव के साथ लें और दें हम 
किताबी ज्ञान भी 
जो रखे जिंदा हमारी संस्कृति 
और इतिहास को 
 
नई पीढ़ी को भटकने से बचाने के लिए
दें वह सब किताबी ज्ञान
जिसकी जरूरत है आज उन्हें सबसे ज्यादा 
और यह मिलेगा केवल
किताबों से 
जो हमारी धरोहर हैं
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

लाल या हरा, पेट की सेहत के लिए कौन सा सेब है ज्यादा फायदेमंद? जानिए साइंटिफिक सच्चाई

मदर्स डे पर निबंध/भाषण: कुछ इस तरह रखें मां और उसकी ममता पर अपने विचार

विश्व हास्य दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

गर्मियों में AC नहीं, नेचुरल कूलिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये 5 असरदार योगासन

अगला लेख