Hanuman Chalisa

प्रेम कविता : प्रेम का रंग

Webdunia
संजय वर्मा "दृष्टि "
 
लहराती जुल्फों में 
ढंक जाती तुम्हारे माथे की 
बिंदि‍या 
लगता हो जल जैसे बादलों ने 
ढांक रखा हो चांद को । 
 
कलाईयों में सजी चूड़ि‍यां
अंगुलियों में अंगूठी के नग से
निकली चमक 
पड़ती है मेरी आंखों में 
जब तुम हाथों में सजे 
कंगन को घुमाती हो । 
 
सुर्ख लब
कजरारी आंखों में लगे 
काजल से 
तुम जब मेरी ओर देखो 
तब तुम्हें केनवास पर 
उतरना चाहूंगा । 
 
हाथों में रची मेहंदी 
रंगीन कपड़ों में लिपटे 
चंदन से तन को देखता 
सोचता हूं  
जितने रंग भरे तुम्हारी 
खूबसूरत सी काया में 
गिनता हूं 
इन रंगों को दूर से ।
 
अपने केनवास पर उतारना 
चाहता हूं तस्वीर 
जब तुम सामने हो मेरे 
पास हो मेरे । 
 
दूर से अधूरा पाता रंगों को
शायद उसमें प्रेम का रंग 
समाहित ना हो । 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

कविता : हवा महल

Flat Vastu Tips: फ्लैट में रह रहे लोगों के लिए वास्तु के 5 टिप्स

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य