Biodata Maker

हिन्दी कविता : परिवर्तन

सुशील कुमार शर्मा
परिवर्तन की निश्चित धारा में,
जब एक नहीं बहेगा हमारा 'मैं'।
तब तक सदा परिवर्तनशील समय,
जकड़ा रहेगा उम्रकैदी की मानिंद।
 
अहंकार की काल-कोठरी में,
जलवायु का परिवर्तन कष्टकारी है।
कठिन है किंतु स्वीकार्य है,
प्राकृतिक परिवर्तन भी देते हैं आनंद।
 
हर वर्ष नव पल्लव उगकर,
देते हैं धरा को नवजीवन।
प्रकृति का हर रूप परिवर्तन के प्रति,
सजग और संवेदनशील है।
 
परिवर्तन मनुष्य भी चाहता है,
लेकिन स्वयं में नहीं,
हम हमेशा दूसरों में चाहते हैं परिवर्तन।
 
स्वयं के जड़ संस्कारों और गंदलेपन को,
तरजीह देते हैं हमेशा दूसरों पर,
उछालते हैं कीचड़ अपनी जमी हुई काई की।
 
हम नहीं बदलना चाहते अपनी त्वरा को,
हम संतुष्ट हैं अपनी कूपमंडूकता से।
हमारा शरीर यात्रा कर लेता है,
जन्म से अंत्येष्टि तक की।
 
किंतु हमारा 'मैं' अपरिवर्तनीय है,
जन्म से मृत्यु तक एक ठूंठ की तरह।
परिवर्तन की निश्चित धारा में,
बहा आओ अपना अहंकार।
 
परिष्कृत होंगे तुम्हारे विचार,
जन्मेगा प्रगति का नव पल्लव, 
प्रशस्त होंगे विकास पथ।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

कैंसर शरीर में कैसे फैलता है? जर्मन रिसर्च टीम ने किया नया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

परिंदे नहीं जानते कि उनकी मौत किसी सरकारी फाइल में दर्ज नहीं होगी

नव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

चैत्र नवरात्रि, गुड़ीपड़वा और चेटीचंड पर्व पर बेहतरीन हिन्दी निबंध

गुड़ीपड़वा, नवरात्रि और चेटीचंड त्योहार के 10 प्रमुख व्यंजन

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

अगला लेख