बेटी पर कविता : लाडो रानी

पुष्पा परजिया
पुष्पा पी.परजिया 
 
वह कोमल सी प्यारी मानो थी पंखुड़ी गुलाब की 
आई जीवन में मेरे ,तब मेरी जीवन बगिया महका दी 
लाडो रानी, प्यारी पर थी बड़ी सयानी भी 
तू रही बेखबर इस दुनिया के झूठे जंजालों से  
 तू खुश रहती बस अपने पास वालों से   
लिए निर्मल मन करती घर में सवेरा तू 
हंसी से महकाती घर, आंगन मेरा तू 


 

 
जीवन ज्योत जल जाती मानो तेरे आने से 
लोग मुस्कुराते थे मेरे इतराने से  
मै इतराती एक बेटी की मां कहलाने से 
आज है जन्मदिन तेरा, दूं क्या तोहफा लाड़ली तुझे 
ले आई हूं यादों की बगिया से कुछ फुल 
स्नेह सरिता में डूबकर अर्पण करूं तुझे 
कहते लोग बेटी धन है पराया, 
पर आज तलक बात न समझ सकी मैं 
बेटी जितनी अपनी होती दुनिया में, 
नहीं होता उतना अपना कोई और 
देखे कई रिश्ते और नाते
सिर्फ प्यार से वह थे भरमाते  
उसमें न दिखा कहीं तुझसा प्यार
                                                            तू ही देती रही सदा सच्चा प्यार हमें. ..                                                    

लाडो रानी हैप्पी बर्थ डे ...........


 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

लबों पर उसके कभी बद-दु'आ नहीं होती, मदर्स डे पर भावुक कर देंगे मां की ममता का बखान करते ये शेर

रिलेशनशिप में फील हो रहा है अकेलापन? जानिए ये 5 बड़े संकेत जो बताते हैं कि आपका रिश्ता भी है साइलेंट डाइवोर्स का शिकार

पनीर बना दुनिया का सबसे घटिया फूड, 80% सैंपल फेल, जानिए कैसे बचें मिलावट के धोखे से

शिवलिंग मुद्रा क्या है? क्या सच में बॉडी के लिए है फायदेमंद? जानिए इस पॉवरफुल योग मुद्रा के बारे में

कितने सच हैं यूरीन थेरेपी से इलाज के दावे, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी में फटे होठों के लिए बेस्ट है ये होममेड लिप बाम, जानिए बनाने का तरीका

सिर दर्द को मिनटों में दूर करेंगे ये 5 योगासन, जानिए इन्हें करने का आसान तरीका

कुंडलियां छंद : मांग भरा सिंदूर

poem on operation sindoor : सिंदूर का प्रतिशोध

बिटिया को दीजिए पृथ्वी से प्रभावित ये खूबसूरत नाम, व्यक्तित्व बनेगा धरती की तरह महान