कविता : सांझ ढले कैसा लगता

Webdunia
प्रीति सोनी 
सांझ ढले कैसा लगता है , 
मन मुस्काता सा लगता है 
चादर ओढ़े लालिमा की 
दिन उसके रंग में रंगता है 
 
शाम सुहानी शांत सुरीली, मधुर बांसुरी तान लगता है 
पथि‍क का रस्ता देखता आंगन, सूना पड़ा मकान लगता है 
 

 
लौटते पंक्षी अपने घरौंदे, बसता हुआ वो घर लगता है 
चहल-पहल की खनक से भरा, आशियाना हर इक दर लगता है 
 
दीप‍क की रौशन श्रद्धा और 
अगरबत्ती की महक से सजा 
आरती अजान लोबान से रचा 
श्रृंगारित सा पल लगता है 
 
सांझ ढले कैसा लगता है 
मन मुस्काता सा लगता है 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है उत्तराधिकारी

हिंदू धर्म से प्रेरित बेबी गर्ल्स के अ से मॉडर्न और यूनिक नाम, अर्थ भी है खास

बिना धूप में निकले कैसे पाएं ‘सनशाइन विटामिन’? जानिए किन्हें होती है विटामिन डी की कमी?

क्या दुनिया फिर से युद्ध की कगार पर खड़ी है? युद्ध के विषय पर पढ़ें बेहतरीन निबंध

शेफाली जरीवाला ले रहीं थीं ग्लूटाथियोन, क्या जवान बने रहने की दवा साबित हुई जानलेवा!

सभी देखें

नवीनतम

कॉफी सही तरीके से पी जाए तो बढ़ा सकती है आपकी उम्र, जानिए कॉफी को हेल्दी बनाने के कुछ स्मार्ट टिप्स

खाने में सफेद नमक की जगह डालें ये 5 चीजें, मिलेगा परफेक्ट और हेल्दी टेस्ट

'आ' से रखना चाहते हैं बेटे का नाम, ये रहे अर्थ के साथ बेहतरीन विकल्प

नज़्म: टपकती छतें...

इटावा की घटना भयभीत करने वाली