हिन्दी कविता : सृष्टि का आरंभ

सुशील कुमार शर्मा
साहित्य का है प्रारंभ
काल परिवर्तित होते रहे
शब्द परिवर्तित होते रहे
विचार तरल होते गए
भाव मन में सोते गए।
 
गूढ़ से मूढ़ लेखन हुआ
प्रेम से दूर अंकन हुआ
विषयों में विषमता बढ़ी
कथ्य की क्षमता बढ़ी
छंद क्षमता छिन गई
मन विषमता रम गई।
 
गद्य बोझिल हो गया
पद्य धूमिल हो गया
कहां है 'देवी' की माया
कहां है पंत की ग्राम्या।
 
न अब कामायनी मिलेगी
न गबन-गोदान खिलेंगी
न सतपुड़ा के घने जंगल
न जिंदगी के अब है मंगल।
 
अब तो हॉफ गर्लफ्रेंड है
व्हॉट्स एप से करते सेंड हैं
दस रचनाएं एक दिन में लिखते हैं
न वर्तनी, न मात्रा का ध्यान रखते हैं।
 
साहित्य में न अब सरोकार दिखते हैं
सब अपनी भड़ास लिखते हैं
साहित्य सम्मानों की होड़ लगती है
कविता हर मंच पर सजती है।
 
चुटकुले चुगली चबाली
कविता है साहित्य से खाली
कभी तराजू में तौलोगे उस जमाने को
पासंग में भी न पाओगे इस शब्दखाने को।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

रोज करें सूर्य नमस्कार, शरीर को मिलेंगे ये 10 फायदे

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

ये 3 ग्रीन टी फेस मास्क गर्मियों में त्वचा को रखेंगे हाइड्रेट, जानें बनाने की विधि

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

वीएफएक्स में बनाएं क्रिएटिव करियर

सेक्युलर शब्द भारत में धर्म की अवधारणा से मेल नहीं खाता

Malaria day 2024 : मलेरिया बुखार से बचने के 10 तरीके

25 अप्रैल: विश्व मलेरिया दिवस 2024 की थीम और इस रोग के बारे में जानें

बॉयफ्रेंड को दिन में करती थी 100 कॉल्‍स, डॉक्‍टर ने कहा Love Brain है, आखिर क्‍या है Love Brain Disorder?

अगला लेख