suvichar

प्राकृतिक आपदाओं पर हाइकु काव्य रचना...

सुशील कुमार शर्मा
हाइकु 98
 
अकाल
 
सूखता जिस्म
धरती की दरारें
हत चेतन।
 
झुलसी दूब
पानी को निहारते
सूखे नयन।
 
ठूंठ से वृक्ष
झरते हैं परिंदे
पत्तों के जैसे।
 
गिद्ध की आंखें
जमीन पर बिछीं
वीभत्स लाशें।
 
000
 
बाढ़
 
एक सैलाब
बहाकर ले गया
सारे सपने।
 
उफनी नदी
डूबते-उतराते
सारे कचरे।
 
मन की बाढ़
शरीर में भूकंप
कौन बचाए।
 
000
 
तूफान
 
उठा तूफान
दिल के घरौंदे को
उड़ा ले गया।
 
तेज तूफान
दोहरे होते वृक्ष
उखड़े नहीं।
 
000
 
आंधी
 
मन की आंधी
कल्पना के बादल
बरसा प्रेम।
 
प्रेम की आंधी
उड़ाकर ले जाती
मन की गर्द।
 
000
 
प्रलय
 
प्रलय पल
दे रहा है दस्तक
झुके मस्तक।
 
सात सागर
मिलेंगे परस्पर
प्रलय मीत।
 
प्राण कंपित
मृत्यु महासंगीत
प्रलय गीत।
 
धरा अम्बर
प्रणय परस्पर
प्रलय संग।
 
000
 
भूकंप
 
भूचाल आया
सब डगमगाया
ध्वस्त धरती।
 
कुछ सेकंड
मानव विकास का
टूटा घमंड।
 
घमंड तनीं
उत्तुंग इमारतें
धूल में मिलीं।
 
जिंदा दफन
कितने बेगुनाह
सिर्फ कराह।
 
000
 
सुनामी
 
एक सुनामी
दानव समंदर
खूनी मंजर।
 
समुद्र तट
सुनामी का श्मशान
सर्वत्र मृत्यु।
 
तमाम लाशें
तटों पर बिखरीं
नोंचते गिद्ध।
 
000
 
ज्वालामुखी
 
मन भीतर
सुलगा ज्वालामुखी
क्रोध का लावा।
 
धुएं की गर्द
बहता हुआ लावा
मौत का सांप।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप-अमेरिका के बीच बढ़ रही है अविश्वास की खाई

Guru Golwalkar Jayanti: गुरु गोलवलकर कौन थे? जानें 7 अनसुने तथ्य

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

Shivaji Maharaj Essay: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर उत्कृष्ट निबंध

जयंती विशेष: रामकृष्ण परमहंस क्यों प्रसिद्ध थे?

अगला लेख