साहित्य कविता : सपने...

Webdunia
- प्रहलाद सिंह कविया 'प्रांजल'
 
और किसी को मत चाहो तुम, बस सपनों से प्यार करो, 
सपनों तक जाने वाला हर, कंटक पथ स्वीकार करो। 
 
भटक-भटककर मत भटको तुम, मतवालों की मस्ती में, 
होती हैं बस मधुशालाएं, उन लोगों की बस्ती में।
 
मानव मन के जवां हौसले, पर्वत चीर दिया करते हैं, 
मिटती नहीं वीरों की हस्ती, मरकर वीर जिया करते हैं। 
 
कृषक श्रम की बूंदें पाकर, तन धरणी का हरा होता है, 
तपकर अगणित चोटें सहकर ही तो स्वर्ण खरा होता है।
 
आकाश नापने की खातिर, निज पंखों का विस्तार करो, 
सपनों तक जाने वाला हर कंटक पथ स्वीकार करो। 
 
जुल्फों के घेरे ढंक लेंगे, अंतरमन की चीखों को, 
मन की मादकता डस लेगी, जीवन पथ की सीखों को। 
 
बीच भंवर पतवार को थामो, लहरों में जरा संभलकर, 
चलो निरंतर मत बैठो, यूं ही हाथों को मलकर। 
 
लगन अगर सच्ची हो तो, बन जाते सेतु जल पर, 
इतिहास उन्हीं का होता है, जो रखते पांव अनल पर।
 
इस जीवन की आपाधापी को, आर करो या पार करो, 
सपनों तक जाने वाला हर कंटक पथ स्वीकार करो।
 
इक-इक तिनका संघर्षभरा, लगता सुदृढ़ घोंसलों से, 
खुद थार हार जाया करता, पथिकों के तंज हौसलों से।
 
संतान बचाने को हिरनी भी, सिंहों संग अड़ जाती है, 
हो बात आन पर तोपों संग, तलवारें भी लड़ जाती हैं।
 
जीवन बनता बाधाओं से, पांवों में चुभती शूलों से, 
बस एक ही मौका मिलता है, बच जाना सब भूलों से।
 
मन में नव हिन्दुस्तान लिए बल पौरुष का संचार करो, 
सपनों तक जाने वाला हर कंटक पथ स्वीकार करो। 
 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

100 सिटअप्स के बराबर है ये एक योगासन, फिट रहने के लिए सबसे कारगर, जानिए फायदे और इसे करने का तरीका

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 कोट्स, विशेस, शुभकामनाएं, बधाई संदेश

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : कौन सा था वो गाना जिसे सुनकर सुसाइड कर लेते थे लोग?

21 जून को रात सबसे छोटी क्यों होती है? जानें कारण और रोचक जानकारी

किडनी कैंसर जागरूकता दिवस: समय पर जांच और इलाज तो किडनी कैंसर से पीड़ितों की बच सकती है जान

अगला लेख