विपदाओं से मुक्ति दिलाती कविता : हे नरसिंह, तुम आ जाओ...

सुशील कुमार शर्मा
नृसिंहों की बस्ती में,
दानवता क्यों नाच रही।
मानवता डरकर क्यों,
एक उंगली पर नाच रही।
 
भारत की इस भूमि को, 
क्यों अब शत्रु आंख दिखाते हैं।
अपने ही क्यों अब अपनों,
की पीठ में छुरा घुपाते हैं।
 
नृसिंहों की इस भूमि को,
क्यों लकवा लग जाता है।
क्यों शत्रु शहीद का सिर,
काट हम को मुंह चिढ़ाता है।
 
क्यों अध्यापक सड़कों पर,
मारा-मारा फिरता है।
क्यों अब हर कोई अपने,
साये से ही डरता है।
 
आरक्षण की बैसाखी पर,
क्यों सरकारें चलती हैं।
क्यों प्रतिभाएं कुंठित होकर,
पंखे से लटकती हैं।
 
नक्सलियों के पैरोकार,
कहां बंद हो जाते हैं।
वीर जवानों की लाशों पर,
क्यों स्वर मंद हो जाते हैं।
 
क्यों अबलाओं की चीखों,
को कान तुम्हारे नहीं सुनते।
क्यों मजदूरों की रोटी पर,
तुम वोटों के सपने बुनते।
 
शिक्षा को व्यवसाय बना,
कर लूट रहे चौराहों पर।
आम आदमी आज खड़ा है,
दूर विकास की राहों पर।
 
साहित्यों के सम्मानों का,
आज यहां बाजार बड़ा।
टूटे-फूटे मिसरे लिख,
कर गजलकार तैयार खड़ा।
 
तीन तलाक की बर्बादी का,
कौन है जिम्मेदार यहां।
मासूमों की इज्जत का,
कौन है पहरेदार यहां।
 
हे नरसिंह, तुम अब आ जाओ,
इन विपदाओं से मुक्त करो।
भारत की इस पुण्यभूमि,
को अभयदान से युक्त करो।
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मैंगो फालूदा आइसक्रीम रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट आम फालूदा

युद्ध या आतंकवाद, सबसे ज्यादा घातक कौन?

4:3 डाइट: हफ्ते में सिर्फ 3 दिन डाइटिंग करके घटाएं वजन, जानिए कैसे करता है ये वेट लॉस प्लान कमाल

गर्मियों में घर पर बनाएं ठंडी और कूल वाटरमेलन आइसक्रीम, जानिए आसान रेसिपी

खीरे के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिलेगा बेदाग निखार, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व

बच्चों की मनोरंजक कविता: ऊधम का घोड़ा

कच्चा या बॉयल्ड बीटरूट, आपकी सेहत के लिए कौन सा है ज्यादा सेहतमंद?

पर्यावरणीय नैतिकता और आपदा पर आधारित लघु कथा : अंतिम बीज

अगला लेख