Hanuman Chalisa

नई कविता : बेटी

Webdunia
(पहली बार ससुराल से लौटकर पीहर आई बेटी का पापा को छोड़कर पुनः ससुराल न जाने के  आग्रह पर है पिता का यह संदेश।) 
 
- देवेंद्र सोनी
 
बेटी
कल भी थीं
आज भी हो
आगे भी रहोगी
तुम पिता का नाज।
 
बीता बचपन
आई जवानी
छूटा वह घर
जिस पर था 
तुम्हारा ही राज।
 
कल भी था
आज भी है
आगे भी रहेगा
तुम्हारा ही यह घर।
 
पर अब
हो गया है एक
नैसर्गिक फर्क
 
मिल गया है तुम्हें
एक और घर
जहां पिया संग
बसाओगी तुम अपना
मुकम्मल जहां 
पर यह होगा तभी
जब भूलोगी तुम
अपने बाबुल का घर।
 
जानता हूं यह
हो न सकेगा तुमसे
पर भूलना ही होगा तुम्हें
बसाने को अपना घर।
 
यही नियम है प्रकृति का
नारी जीवन के लिए
जब छूटता है अपना कोई
तब ही पाती है वह जीवन नया 
तब ही मिलती है पूरी समझ
आती है तभी चैतन्यता।
 
होता है जिम्मेदारी का अहसास
बनता है तब एक नया घरौंदा
जहां मिलता है आत्मसंतोष
मिलती है नारीत्व को पूर्णता
और फिर जन्म लेता है 
आने वाला कल 
जिसके लिए 
तुम्हारा जन्म हुआ है 
मेरी बेटी।
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

अगला लेख